Elle Beauty Awards: रेड गाउन में छाई दिव्या खौसला, बाकी बी-टाउन हसीनाओं ने भी बटौरी सुर्खियां

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2023 - 01:15 PM (IST)

कल की शाम एली ब्यूटी अवार्डस के नाम रही। सज-धज कर ग्लैमर लुक लिए दीवा रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखरते दिखी लेकिन कुछ का फ़ैशन यूज़र्स को रास नही आया।चलिए दिखते है कौन क्या पहन कर इवेंट में पहुँची।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शुरू करते हैं इस समय लाइमलाइट में बनी भूमि पेडणेकर और दिव्या खोसला के बारे में। भूमि, सिर से लेकर पैर तक ब्लैक मैं नजर आई। उनकी गॉथिक लुक को कुछ खास रेस्पॉन्स नही मिला। लोगों को भूमि का गाउन पेट से काफी अजीब लगा।

वही दिव्या एक लम्बे साइड स्लिट रेड गाउन में नजर आई। एक्ट्रेस का बोल्ड लुक उनपर इतना सूट नही कर रहा था। एक यूज़र ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा की fashion के लिए ये कितना गिर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनन्या पांडे की ब्लैक फ़्रॉक स्टाइल गाउन लोगों को पसंद आया। उनकी ये ड्रेस ऑफ शोल्डर थी।

सूरवीन चावला खुद को ग्लैमर दिखाने के चक्कर में बुरी तरह ट्रोल हो गई। सूरवीन की ड्रेस बोल्ड भी थी और फ़िटिंग में अजीब भी।

जान्हवी कपूर का जादू भी इस बार नही चला। सिल्वर बॉडीकॉन ड्रेस में जान्हवी ठीक ठाक ही लगी और उनकी कज़िन सिस्टर शनाया कपूर भी सिल्वर ड्रेस में दिखी जो ड्रेस कम बिकनी ड्रेस ज़्यादा लग रही थी।

वाणी कपूर की ड्रेस भी यूज़र्स को इम्प्रेस करने में फेल रही। उनकी ऑफ-शोल्डर ड्रेस कुछ ऐसे लग रही थी जैसे वो खिसक कर नीचे गिर जाएगी

लेकिन बोल्ड्नेस में चार कदम आगे रही  अलाया फ़र्निचरवाला। उन्होंने सिल्वर कलर का एक हाई स्लिट गाउन पहना था जो पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट था कि उनके इनरवियर साफ नजर आ रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रकुल प्रीत ऑफ शोल्डर-वाइट टूले ड्रेस में दिखी। रकुल की ड्रेस और लाइट मेकअप पसंद किया गया।

शाहिद की बीवी मीरा भी इवेंट में नजर आई। मीरा भी ऑफ-शोल्डर ब्लैक फ़िटेड गाउन में दिखी। मीरा का लुक किसी दीवा से कम नही था।

निकिता दत्ता, कुब्रा सेठ ग्रे शिमरी ड्रेस में सुंदर लग रही थी।

वही इरफ़ान खान के बेटे बाबील ख़ान कुछ कम डेशिंग नही हैं। वाइट पैंटसूट में डैपर लुक लिए सबको अपनी और अट्रैक्ट करते दिखे। गले में पहना नेकलेस भी लाइम लाइट में रहा।

फातिमा शेख पिंक ड्रेस श्रिया सरीन शॉर्ट वन पीस ड्रेस में नजर आई।

Content Writer

Vandana