Global Spa Awards में लूटी Rekha ने महफिल, एक्ट्रेस के सामने फीकी पड़ी बी-टाउन हसीनाएं

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 01:17 PM (IST)

लोकमत स्टाइलिश अवार्डस के बाद बीटाउन में ग्लोबल स्पा अवार्डस इवेंट रहा जहां बॉलीवुड के नए- पुराने कई सितारे पहुँचे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शुरू करते है बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी रेखा जी से जो गोल्डन-आइवरी कलर के हेवी सूट में नजर आई। सूट और धोती साड़ी के कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस में रेखा जी स्टनिंग लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने हेवी ओवरसाइज्ड एयररिंग्स पहने थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वाणी कपूर ने येलो ऑरेंज गाउन पहना जिसके साथ गोल्डन नेकलाइन ऐक्सेसरी अटैच थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रवीना ने ओपन स्लीव्ज़ गाउन पहना था। यूज़र्स को उनका लुक ठीक ठाक ही लगा। 

लेकिन भाग्यश्री ब्लैक शिमरी साड़ी में गॉर्जियस लगी। भाग्यश्री ने अपनी बेटी और पति के साथ इवेंट में एंट्री ली। अवंतिका वाइट शर्ट और गोल्डन स्कर्ट में दिखी लेकिन मां के सामने अवंतिका का लुक फीका दिखा।

ज़रीन खान और मानुषी छिल्लर दोनों ही ब्लैक गाउन में नजर आई। ज़रीन का गाउन यूज़र्स को पेट से काफ़ी अजीब लगा। गाउन की फ़िटिंग थोड़ी अजीब लग रही थी।

मानुषी का ऑफ़ शोल्डर गाउन पसंद किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जिया शंकर का ग्लैमर अन्दाज बॉलीवुड दिवाज को मात देता दिखा। जिया ने कट आउट स्टाइल ब्लेज़र के साथ शॉर्ट पहने थे। ब्लेज़र पर सिल्वर वर्क और फ़्रीज डिज़ाइन था।

यूलिया वेंतूर साड़ी में बहुत खूबसूरत लगी। साड़ी के बॉर्डर पर फ़्रिंज डिज़ाइन था। टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा रेड ड्रेस में नजर आई।

सोनाली सहगल ग्रीन कलर का स्लिट गाउन पहने नजर आई। सैयामी खेर स्काई ब्लू ड्रेस में एक दम सिम्पल लुक में दिखी।

दिवाज के अलावा बॉलीवुड के हैंडसम स्टार दिवंगत इरफ़ान खान के बेटे बाबिल खान, डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा,रणदीप हुडा,मनीष पॉल जैसे कई स्टार्स नजर आए।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

Vandana