आयुष्मान और ताहिरा ने फैंस को दी गुड न्यूज, फोटो शेयर कर लिखा- It''s a Girl

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 12:33 PM (IST)

बॉलीवुड के फेवरेट कपल आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। दोनों एक-दूसरे को प्यार के साथ-साथ एक दूसरे की रिस्पेक्ट भी करते हैं। इसके अलावा यह कपल आए दिन अपनी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अब इस कपल ने एक फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। ताहिरा ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज देते हुए बताया कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। 

ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर उस नन्हें मेहमान की तस्वीर शेयर की है। कपल के घर आया वो मेहमान एक छोटी सा पपी  (Puppy) है। इसके साथ ही ताहिरा ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे परिवार का सबसे नया सदस्य। यह एक लड़की है और इसका नाम पीनट है। मेरे हेयर एक्सटेंशन के जैसे ही पीनट की भी एक कहानी है। जिस व्यक्ति ने हमें पीनट तक पहुंचाने में मदद की उसने मुझे बताया कि लोग हमेशा सबसे पहले लड़कों को चुनते हैं। पीनट का भाई कितना भी प्यारा क्यों न हो मैं उसे दूसरी पसंद नहीं बनने देना चाहती।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

 

ताहिरा के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उनके देवर एक्टर अपारशक्ति खुराना ने कमेंट किया है। अपारशक्ति खुराना ने कमेंट करते हुए लिखा, 'परिवार के नए सदस्य का स्वागत करने के लिए मैं जल्द ही घर आ रहा हूं।' 

गौरतलब है कि आयुष्मान और ताहिरा एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और वह कॉलेज दिनों में भी साथ थे। इसके बाद लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीं फैंस भी इस जोड़ी को खूब प्यार करते हैं।

Content Writer

Bhawna sharma