पिंपल्स को एक ही रात में गायब करने का पक्का इलाज हैं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 04:33 PM (IST)

मौसम में बदलाव के चलते त्वचा को कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में चेहरे पर एक्ने या पिम्पल होना आम सी बात हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए लड़कियां कई प्रकार के प्रोडक्टस का इस्तेमाल करती हैं। जो कई बार त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर रातों-रात पिपंल्स से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं एक्ने या पिंपल से राहत पाने के घरेलू नुस्खे...

एलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल पिंपल्स से जल्द राहत दिलाने का काम करता है। इसके साथ ही स्किन ड्राईनेस को दूर कर त्वचा को नेचुरल मॉश्चराइज करता है।

PunjabKesari

नारियल तेल और टी-ट्री ऑयल

इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल में 2 से 3 बूंदे टी ट्री ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब पिंपल्स वाली जगह पर इस तेल से कुछ देर मसाज करें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

बर्फ थैरेपी

बर्फ पिंपल की सूजन और जलन कम करने का काम करती है। पिंपल पर बर्फ लगाने से रक्त संचार में वृद्धि होती है और रोमछिद्रों को भी प्रभावित करती है। जब आप बर्फ का इस्तेमाल करते है तो इससे पिंपल्स के आस-पास की गंदगी और तेल निकल जाता है। एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर पिंपल्स पर फेरे। इससे पिंपल्स की समस्या दूरो होगी। 

ग्रीन टी

ग्रीन टीन बैग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो मुहांसो के साथ-साथ चेहरे की सूजन और रेडनेस को भी दूर करता है। ग्रीन टी बैग को कुछ देर फ्रीज में ठंडा होने के लिए रखें। अब उसे पिंपल्स पर रखें इसे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

PunjabKesari

स्टीम उपचार

चेहरे की गंदगी को हटाकर उसकी चमक को बनाएं रखने का आसान तरीका स्टीम है। स्टीम लेने से चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते है, जिससे स्किन की त्वचा को सांस लेने में आसानी हो जाती है। इसी के साथ पिंपल्स होने की आंशका भी घट जाती है। 

शहद

एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर शहद को सोने से पहले पिंपल्स पर लगाएं। रातभर लगा रहने दे और अगले दिन उठकर पानी से साफ कर लें। पिंपल्स पर जल्द ही असर दिखने लगेगा।

PunjabKesari

सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर बैक्टीरिया को खत्म करता है और त्वचा के पीएच को संतुलित करता है। चेहरे को धोने के बाद एप्पल साइडर विनेगर में पानी मिलाकर फेशवॉश की तरह चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें। 

लहसुन

लहसुन में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो तेजी से किसी भी घाव को भर देते है। लहसुन की कली को छीलकर पिंपल्स पर लगाएं। 5-7 मिनट तक लहसुन का पेस्ट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

चंदन

चंदन पाउडर में गुलाबजल डालकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर तकरीबन 5-6 घंटे के लिए लगाएं। एेसा करने से 1 रात में पिंपल्स से राहत मिलेगी। इस पैक का इस्तेमाल आप रोजाना भी कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static