दुल्हन की तरह सजी Ayodhya! दिवाली पर 24 लाख दीयों से जगमग करेगी रामनगरी

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2023 - 05:46 PM (IST)

दिवाली की रौनक तो वैसे सारे देश में ही देखने को मिल रही है। लेकिन रामनगरी अयोध्या में दिवाली पर दीपोत्सव होने वाला है। रिपोर्ट्स तो यहां तक है कि इस बार रामनगरी को 24 लाख दीयों से सजाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। 

शहर रंग- बिरंगी लाइटों से जगमग उठ चुका है। वहीं अयोध्य में बने धर्म पथ पर गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस के सातों अध्याय (बाल कांड, अयोध्य कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, लंका कांड और उत्तर कांड) पर आधारित खूबसूरत द्वार बनाए जा रहे हैं। 

वहीं शहर में कई तरह की लाइटों से सजाने संवारने का काम तेजी से हो रहा है। धर्मपथ पर रंग बिरंगी लाइट्स लगाई जा रही हैं, जिसमें राम मंदिर मॉडल, चांद मॉडल, दीप मॉडल की लाइटों से अयोध्या को जगमग किया जा रहा है।  आप डालें की आयोध्या की खूबसूरती पर नजर...

घाटों पर भी लाइटों से सजावट की जा रही है। ये बाहर से आए भक्तों के लिए एक आकर्षण है।

 

रामलीला के कार्यक्रम के लिए तैयारीयां जोरों पर हैं..

Content Editor

Charanjeet Kaur