8 साल में इतनी बदल गई आयशा टाकिया, पहचानना हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 09:50 AM (IST)

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया हमेशा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। 10 अप्रैल 1986 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मी आयशा पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। वह अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रही है। आयशा के पिता गुजराती और मां मुस्लिम है।

2004 में की बॉलीवुड में एंट्री

आयशा ने 2004 में फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने दिल मांगे मोर, सोचा ना था, डोर, कैश, संडे, दे ताली, वॉन्टेड, पाठशाला जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार आयशा 2011 में आई फिल्म 'मोड़' में नजर आईं थी।

बिजनेसमैन फरहान आजमी से की शादी

2009 में आयशा ने बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी की, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों का एक बेटा भी है मिखाइल। अब आयशा अपने पति के कारोबार में ही हाथ आजमा रही हैं।

समय के साथ पूरी तरह बदला आयशा का लुक

पिछले 7-8 सालों से आयशा के लुक बिल्कुल बदल गया है।


फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद जब आयशा को एक इवेंट में देखा गया तो सभी उनको देखकर हैरान रह गए। दरअसल, आयशा ने लिप सर्जरी करवाई थी, जिसकी वजह से उनके होंठ काफी मोटे लग रहे थे।

ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं आयशा

भले ही आयशा ने इस बात को एक्सेप्ट न किया हो कि उन्होंने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया है। लेकिन उनकी बदली फिजिक को लेकर हमेशा ये खबरें रही हैं कि आयशा ने सिलिकॉन इम्प्लांट कर अपने ब्रेस्ट साइज को भी बढ़वाया है। सर्जरी को लेकर जब आयशा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है आपकी आंखें खराब हो गई हैं।'खबरों की मानें तो उन्होंने फुलर लिप, जॉलाइन, आउब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई थी।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 

Content Writer

Priya dhir