Diabetes मरीजों के लिए बड़ी राहत! अब साल में सिर्फ लगेंगे 52 इंसुलिन इंजेक्शन

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 12:02 PM (IST)

नारी डेस्क : आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है, जिससे करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। इसकी वजह केवल गलत खानपान ही नहीं, बल्कि शारीरिक निष्क्रियता, बढ़ता वजन, आनुवंशिक कारण और अस्वस्थ जीवनशैली भी हो सकते हैं। हालांकि सही इलाज, संतुलित आहार और नियमित देखभाल से इसे काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है।

PunjabKesari

इसी बीच डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में दुनिया की पहली सप्ताह में एक बार लगने वाली बेसल इंसुलिन 'Awiqli' लॉन्च कर दी है। अब तक जिन मरीजों को ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए हर दिन इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता था, उन्हें अब सप्ताह में सिर्फ एक बार इंजेक्शन लगाना होगा। यानी सालभर में 365 इंजेक्शन की जगह केवल 52 इंजेक्शन ही पर्याप्त होंगे। यह नई तकनीक न केवल इलाज को अधिक सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि रोजाना इंजेक्शन लेने की परेशानी और झिझक को भी काफी हद तक कम कर सकती है।

रोज नहीं, अब हफ्ते में सिर्फ एक इंजेक्शन

डायबिटीज के कई मरीज रोजाना इंसुलिन इंजेक्शन लेने की वजह से मानसिक तनाव, दर्द और असुविधा महसूस करते हैं। Awiqli के आने से यह परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। हफ्ते में केवल एक बार इंजेक्शन लेने से इलाज को नियमित रूप से जारी रखना भी आसान होगा।

यें भी पढ़ें : किस उम्र में बढ़ने लगता है Cancer का खतरा! जान बचाने के लिए कब कराने चाहिए टेस्ट

 

किन मरीजों के लिए है Awiqli?

Awiqli को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए मंजूरी दी गई है।
टाइप-1 डायबिटीज: बेसल इंसुलिन के साथ भोजन के समय शॉर्ट-एक्टिंग इंसुलिन भी लेनी होगी।
टाइप-2 डायबिटीज: डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे अकेले या अन्य डायबिटीज दवाओं के साथ लिया जा सकता है।
इसे FlexTouch Pen की मदद से पेट, जांघ या ऊपरी बांह की त्वचा के नीचे सप्ताह में एक निश्चित दिन लगाया जाता है।

PunjabKesari

कितनी है कीमत?

कंपनी ने भारतीय बाजार के हिसाब से इसकी कीमत तय की है।
1 ml पेन (700 यूनिट): ₹2,611
3 ml पेन (2,100 यूनिट): ₹7,833
यदि किसी मरीज को सप्ताह में लगभग 70 यूनिट इंसुलिन की जरूरत है, तो उसकी एक सप्ताह की लागत करीब ₹261 पड़ेगी।

यें भी पढ़ें : पेड़ पर उगने वाली ‘जलेबी’! सिर्फ 2 महीने बाजार में दिखती है, सेहत के लिए वरदान

 

Awiqli की 3 सबसे बड़ी खासियतें

सात दिनों तक लगातार असर

Awiqli में मौजूद इंसुलिन इकोडेक (Insulin Icodec) शरीर में एल्ब्यूमिन प्रोटीन से जुड़कर धीरे-धीरे सात दिनों तक इंसुलिन रिलीज करता है। इससे ब्लड शुगर अधिक स्थिर रहती है और रात में शुगर बहुत कम होने (हाइपोग्लाइसीमिया) का खतरा घट सकता है।

PunjabKesari

इंसुलिन शुरू करने का डर होगा कम

विशेषज्ञों के अनुसार, कई मरीज रोजाना इंजेक्शन के डर से इंसुलिन थेरेपी शुरू करने में वर्षों की देरी कर देते हैं। सप्ताह में केवल एक इंजेक्शन की सुविधा इस झिझक को कम करने में मदद कर सकती है।

सुविधाजनक और किफायती विकल्प

नई तकनीक होने के बावजूद Awiqli को इस तरह कीमत दी गई है कि यह कई मरीजों के लिए सुविधाजनक विकल्प बन सके। कम इंजेक्शन का मतलब बेहतर उपचार पालन (Treatment Adherence) भी हो सकता है।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

 

Awiqli का इस्तेमाल कैसे करें?

सप्ताह का एक निश्चित दिन चुनें और उसी दिन इंजेक्शन लें।
डोज मरीज की ब्लड शुगर और जरूरत के अनुसार डॉक्टर तय करेंगे।
बिना डॉक्टर की सलाह के डोज में बदलाव या दवा बंद न करें।
यदि इंजेक्शन लगाना भूल जाएं, तो आगे क्या करना है, इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

इन बातों पर रखें ध्यान?

हालांकि Awiqli डायबिटीज के इलाज में एक महत्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है, लेकिन यह हर मरीज के लिए समान रूप से उपयुक्त नहीं हो सकती। इसलिए इसे केवल एंडोक्राइनोलॉजिस्ट या डायबिटीज विशेषज्ञ की सलाह पर ही शुरू करें। इलाज के दौरान नियमित ब्लड शुगर मॉनिटरिंग और फॉलो-अप भी जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static