Vastu Tips: घर पर भूलकर भी न रखें ये चीजें, रुक सकता है धन का आगमन

punjabkesari.in Thursday, May 13, 2021 - 05:31 PM (IST)

आपने कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि घर में धन नहीं टिकता है। बिना मतलब के खर्चे होते रहते हैं। वहीं घर में हमेशा तनाव भरा माहौल रहता है। ऐसे में लोग अक्सर खुद की किस्मत को दोष देते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, घर पर मौजूद कुछ चीजों भी धन हानि व परेशानियों को न्योता देती है। जी हां, घर पर पड़ी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। इसके कारण व्यर्थ का खर्च व तनाव का सामना करना पड़ता है। 

तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे तुंरत हटा देने में ही भलाई है...

 

पानी टपकता हुआ नल 

अगर आपके घर का कोई नल खराब है। साथ ही उससे लगातार पानी टपकता है तो उस तुरंत ठीक करवा लें। वास्तु के अनुसार, ऐसा नल घर पर होने से नकारात्क ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में धन हानि होने का खतरा रहता है। 

ऐसे पौधों ना रखें

घर पर पौधे रखने से वातावरण शुद्घ होने के साथ पॉजीटिविटी बढ़ती है। मगर इसे हमेशा फूलों व पत्तों वाला लगाएं। कांटेदार पौधों के घर पर लगाने से बचना चाहिए। घर पर कांटेदार पौधे होने से रिश्तों में खटास आने लगती है। वहीं बेकार के कामों में धन खर्च होने लगता है। 

PunjabKesari

घर पर ना लगाएं ऐसी तस्वीर 

भले ही पानी वाला झरना देखने में खूबसूरत लगता है। मगर घर पर झरना या इसकी तस्वीर लगाने से नेगेटिव असर होता है। माना जाता है कि इससे आर्थिक तौर पर परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। 

बाथरूम गीला न रखें 

अक्सर लोग नहाने के बाद बाथरूम गीला छोड़ आते हैं। वहीं चीजों को भी इधर-उधर रख आते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, यह धन हानि की ओर संकेत करता है। इसलिए बाथरूम को हमेशा साफ व सूखा रखें।

रसोई में दवा रखना गलत 

रसोई में दवाओं को रखना भी अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इससे व्यर्थ की बीमारियां जन्म लेती है। ऐसे में पैसा बीमारियों पर खर्च होता है। 

गैस या चूल्हे पर बर्तन न रखें 

आमतौर पर महिलाएं रात किचन साफ किए बिना ही सो जाती है। वहीं गैस व चूल्हे पर भी गंदे बर्तन रख देती है। मगर ऐसा करने से पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर में कलह होने का खतरा रहता है। इसलिए रोजाना झूठे बर्तनों को धोकर ही सोएं। 

PunjabKesari

इस दिशा में ना रखें कूड़ेदान 

कभी भी घर की उत्तर दिशा पर कूड़ेदान न रखें। वास्तु के अनुसार, यह दिशा धन के देवता कुबेर की कहलाती है। ऐसे में यहां पर डस्टबिन रखने से आर्थिक तौर पर समस्या झेलनी पड़ सकती है। 

कांच की टूटी चीजें ना रखें

वास्तु के अनुसार, कोई भी कांच की वस्तु टूटने पर उसे तुरंत फेंक दें। असल में, टूटा हुए शीशे से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ऐसे में घर से बकरत चली जाती है। 

PunjabKesari

खराब बिजली का सामान

घर पर बिजली की खराब चीजें रखने से भी बचना चाहिए। इससे धन हानि व बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static