गर्मियों में इन तीन चीजों के सेवन से करें परहेज, नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत!

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 05:25 PM (IST)

गर्मियों में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में ठंडी चीजें खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन कई बार लोग ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं जो गर्मियों के लिए अच्छा नहीं होता। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें गर्मियों में खाने से बचना चाहिए-


गुड़

गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटाशियम और लोहे जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। ध्यान रहे गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे गर्मियों में बहुत अधिक नहीं खाना चाहिए। ठंड में इसका सेवन करना अच्छा होता है।  

बादाम

भिगोकर रखे 4-5 बादाम सुबह खाना अच्छा माना जाता है। लेकिन गर्मियों में बादाम का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। बादाम गर्म होता है इसे सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है। स्किन पर दाने चकत्ते और पेट की समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें की गर्मियों में बादाम का सेवन कम करें।

 

अदरक

सर्दियों में अदरक की डिमांड बढ़ जाती है। चाय से लेकर खाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में इसका ज्यादा उपयोग नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, अदरक की तासीर गर्म है। इसके सेवन से सीने में जलन और स्किन एलर्जी जैसी समस्या हो सकती हैं। 

 

News Editor

Shiwani Singh