Health Alert! मजे से खाई 5 चीजें लिवर कर देती बहुत कमजोर

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 02:47 PM (IST)

शरीर के बाकी अंगों की तरह लिवर का स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी होता है। मगर स्वाद- स्वाद में खाई कई चीजें लिवर को कमजोर करने के काम करती है। इसके कारण लिवर में इंफेक्शन, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस आदि की बीमारियां होने का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इनसे बचने के लिए खाने में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे लिवर की सेहत अच्छी हो सके। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से बचना चाहिए...

नमक 

नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। जरूरत से ज्यादा इसे खाने लिवर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में लिवरके खराब होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नमक का सीमित मात्रा में प्रयोग करने के साथ इसे फल या सब्जियों के ऊपर कच्चा डालकर खाने से भी बचना चाहिए। 

चीनी

नमक की तरह भारी मात्रा में चीनी को खाने से भी लिवर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से जहां डायबिटीज होने का खतरा बढ़ता है वहीं इससे लिवर कमजोर होने का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्वस्थ शरीर के लिए मीठी चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए। 

फास्ट फूड

भारी मात्रा में प्रोसेस्ड फूडका सेवन करने से सीधा लिवर के स्वस्थ पर असर पड़ता है। इससे लिवर कमजोर होने लगता है। ऐसे में लिवर बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाता है। असल में, इसे बनाने में भारी मात्रा में मसाले और तेल का इस्तेमाल किया जाता है जो लिवर पर बुरा असर डालता है। ऐसे में लिवर को मजबूत और सही बनाएं रखने के लिए फास्ट फूड, मसालेदार आदि चीजों को खाने से परहेज रखना चाहिए। 

रेड मीट

बहुत से लोगों को खाने मे रेड मीट बेहद पसंद होता है। मगर इसके अधिक मात्रा में रेड मीट को खाने से लिवर कमजोर हो सकता है। ऐसे में इसके सेवन से लिवर की कार्य क्षमता धीमी पड़ जाती है। इसलिए इस परेशानी से बचने और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रेड मीड का कम से कम सेवन करें। 

अल्कोहल

शराब पीना स्वस्थ के लिए हानिकारक होता है। शायद ही कोई इस बात से अनजान होगा। इसके अलावा इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर में सूजन, खराबी और इससे जुड़ी बीमारियों के होने का कतरा कई गुणा बढ़ता है। ऐसे में इसको स्वस्थ रखने के लिए जितना जल्दी हो सके अल्कोहल से दूरी बना लेने में ही भलाई है। 

Content Writer

neetu