चेहरे पर Multani Mitti लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां!

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 02:12 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मी, धूल और पसीने के बीच चेहरे की चमक बनाए रखना आसान नहीं होता। ऐसे में कई लोग घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं और Multani Mitti सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में शामिल है। यह स्किन को साफ, फ्रेश और ऑयल-फ्री बनाने में मदद करती है, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से लगाया जाए तो यही मुल्तानी मिट्टी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकती है। कुछ लोगों की स्किन इससे ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो कुछ को चेहरे पर खिंचाव महसूस होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका पता हो।

क्यों खास मानी जाती है Multani Mitti?

मुल्तानी मिट्टी को नेचुरल क्लेंजर माना जाता है। यह चेहरे से अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी हटाने में मदद करती है। खासतौर पर गर्मियों में यह स्किन को ठंडक देने का काम करती है और चेहरा फ्रेश महसूस होता है।

PunjabKesari

लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह करें साफ

मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले चेहरा साफ करना बेहद जरूरी है। अगर चेहरे पर मेकअप, धूल या पसीना रहेगा तो फेस पैक सही तरीके से काम नहीं करेगा।
हल्के फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद ही फेस पैक लगाना बेहतर माना जाता है।

यें भी पढ़ें : 20 साल बाद जापान ने भारतीय आमों पर लगाया बैन, जानें क्या है पूरा मामला

 

स्किन टाइप के हिसाब से मिलाएं चीजें

हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है, इसलिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाई जाने वाली चीजें भी अलग होनी चाहिए।
ऑयली स्किन के लिए गुलाब जल अच्छा माना जाता है।
ड्राई स्किन वाले लोग इसमें दही या शहद मिला सकते हैं।
पिंपल वाली स्किन पर एलोवेरा जेल मिलाना फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

पूरी तरह सूखने तक न रखें फेस पैक

कई लोग मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर तब तक लगाए रखते हैं जब तक वह पूरी तरह सख्त न हो जाए। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा करने से स्किन की नमी कम हो सकती है और चेहरा रूखा महसूस होने लगता है।जब फेस पैक हल्का सूख जाए, तभी चेहरे को धो लेना बेहतर माना जाता है।

यें भी पढ़ें : जन्म लेते ही छाया बुढ़ापा! बच्ची की ऐसी हालत देख डॉक्टर भी दंग, वजह जानकर कांप उठेगी रूह

 

फेस धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

मुल्तानी मिट्टी हटाने के बाद चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। 
इससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है और ड्राइनेस नहीं होती।

PunjabKesari

हफ्ते में कितनी बार लगानी चाहिए?

ऑयली स्किन वाले लोग हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों को इसे हफ्ते में 1 बार ही लगाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static