खाली पेट खाएंगे ये हैल्दी चीजें तो फायदा नहीं होगा नुकसान!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 11:38 AM (IST)

अच्छी सेहत के लिए सही और संतुलित आहार लेने की जरूरत होती है। ऐसे में सुबह का नाश्ता हमारी सेहत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मगर बहुत से लोग नाश्ते में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। इसके कारण पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। असल में कुछ चीजें ऐसी होती है, जिन्हें खाली पेट खाने से पेट में एसिड अधिक मात्रा में बनने लगता है। ऐसे में कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका खाली पेट सेवन करने से बचना चाहिए।

1. केला

भारी मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर होने से केले का सेवन करने से शरीर स्वस्थ होता है। मगर इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में इसका खाली पेट सेवन करने से शरीर में कैल्शियम और मैग्निशियम की मात्रा में संतुलन बिगड़ने लगता है। इसके कारण बेचैनी, उल्टी, घबराहट, सीने में जलन आदि की परेशानियां होने की संभावना बढ़ती है। ऐसे में खाली पेट केले का सेवन करने से बचना चाहिए।  

nari,PunjabKesari

2. टमाटर

टमाटर में कई तरह के एसिड पाएं जाते हैं। ऐसे में इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि- पेट दर्द, एसिडिटी, जलन व अल्सर आदि होने का खतरा

3. मसालेदार भोजन

सुबह नाश्ते में यानि खाली पेट ज्यादा मसालेदार और चटपटी चीजों को खाने से बचना चाहिए। असल में, इनमें नेचुरल एसिड मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बिगड़ने लगता है, जिसके कारण पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। 

nari,PunjabKesari

4. विटामिन-सी युक्त फल

वैसे तो विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करने से शरीर का बीमारियों से बचाव रहता है। मगर सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से सीने में जलन और गैस्ट्रिक परेशानियां होने का खतरा रहता है। 

5. सलाद

शरीर को फिट एंड फाइन रखने के लिए सलाद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होने से यह लंबे समय तक नहीं पचता है। ऐसे में वजन कंट्रोल में रहता है। मगर सुबह नाश्ते में यानि खाली पेट सलाद खाने से सीने जलन, पेट में दर्द, जलन, एसिडिटी आदि परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

nari,PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static