मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, मिलेगी नई पहचान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 04:39 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन कारोबार से जुड़े विषयों के लिए बहुत शुभ रहेगा। ज्यादातर लोगों के रुके पड़े काम बनेंगे। जीवनसाथी के साथ भी लगभग अच्छे संबंध बने रहेंगे। चलिए राशि के हिसाब से जानते हैं आखिर आज का दिन आप सब के लिए कैसा रहेगा...

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे व्यावसायिक अवसरों के रुप में लेकर आएगा। कामकाज से रिलेटिड नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार रहिए। बच्चे अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करेंगे जिससे आपको उनपर गर्व होगा। परिवार और अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग बना रहेगा। जिससे आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाएं बनाने के लिए परिपूर्ण रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक रुप से आपके लिए यह दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी  तथा भाई-बहनों के साथ कुछ मन मुटाव हो सकता है। बुजुर्गों का स्वास्थ्य कुछ नर्म-गर्म रह सकता है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के अनुसार कला, संगीत, फिल्मों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आपकी मन की तकरीबन सभी इच्छाएं आज के दिन पूरी हो सकती हैं। विदेश यात्रा का प्लान भी बन सकता है। लंबे समय से चले आ रहे कोर्ट कचहरी के चक्करों से भी छुटकारा मिल सकता है। जीवन साथी के साथ मन-मुटाव दूर होगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोग आज जो भी नया शुरु करेंगे उसमें उन्हें सफलता जरुर मिलेगी। नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। घूमने जाने में देरी मत करें। नहीं तो किसी परेशानी के कारण प्लान बदलना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन वित्तीय फायदे लेकर आएगा। कामकाज में अच्छे परिणाम मिलने के पूरे अवसर हैं। निजी ज़िन्दगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन भाई-बहन के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा तनाव वाला रह सकता है। अनावश्यक तनाव उत्पन्न होने से मन थोड़ा डिस्टर्ब रहेगा। मगर चिंता करने की बात नहीं शाम तक सब कुछ ठीक हो जाएगा।प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। पारिवारिक जीवन में भी समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपको अपने क्रोध पर पूरा कंट्रोल बनाए रखना है। आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा। बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जाएगा। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा। अपने जीवन साथी के संग खासतौर पर अच्छे से पेश आएं। नहीं तो संबंधों में आई खट्टास लंबे समय तक भुगतनी पड़ सकती है।

धनु राशि

आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट से लाभ मिलेगा जो आपके दिल के करीब है। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और लोन पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। यदि आपके पास कुछ विदेशी संपर्क हैं तो आपके विदेश यात्रा के चांसिस बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों वाला साबित होगा। रुके हुए काम बनेंगे। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे और जो लोग इन क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में स्नेह बना रहेगा।

कुंभ राशि

इस समय आप अपने काम में कुछ नया कर सकते हैं। उन नए कामों के लिए आपकी प्रशंसा होगी। किंतु थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरुरत है। अपने नए काम की शुरुआत जीवनसाथी के सहयोग से करें।

मीन राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के पूरे आसार हैं। बदलाव या नौकरी की तलाश करने वालों को निराशा नहीं होगी। पारिवारिक वातावरण बेहद अच्छा और खुशनुमा बना रहेगा। 

Content Writer

Harpreet