गर्मी में सत्तू का पराठा बनाना है आसान, नोट करें रेसिपी

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2023 - 01:49 PM (IST)

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन करना आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपको ठंडक देने के साथ-साथ शरीर में एनर्जी भी देता है। वैसे तो लोग इसका ड्रिंक बनाकर पीना ज्यादा पसंद करते हैं, पर कई जगह सत्तू का पराठा बनाकर नाश्ते में खाया जाता है। अगर आप नाश्ते में इसे खाते हैं तो इससे पाचनक्रिया बेहतर बनी रहती है। इसके साथ ही ये पेट से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

सत्तू– 2 कप
गेहूं का आटा- 3 कप
अजवाइन- आधा चम्मच
लहसुन– 5 कूटी हुई
प्याज – दो बारीक कटे
अदरक- एक चम्मच बारीक कटे
अमचूर– एक चम्मच
हरी मिर्च- 2 से 3 बारीक कटी हुई
नींबू- एक
हरी धनिया– 2 से 3 चम्मच कटी हुई
नमक– स्वादानुसार
घी- दो चम्मच
सरसों तेल– आधा कटोरी


बनाने की विधि

1 गेहूं के आटे में घी, नमक और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
2 फिर सत्तू का मसाला तैयार करने के लिए एक कटोरी लें।
3 इसमें सत्तू सहित सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
4 पराठा बनाने से पहले आटे को फिर से एक बार गूंथ लें। 
5 आलू पराठे की तरह इसमें सत्तू का मसाला भरें और हल्के हाथ से बेलें।
6 जब ये बन जाए तो गर्म तवे पर इसे सुनहरा होने तक सेकें।
7 अचार और दही के साथ इसे गर्मागर्म ही सर्व करें।


 

 

 

 

Content Writer

Kirti