Mubarakan प्रमोशन पर अथिया और इलियाना का दिखा स्ट्राइप लुक

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 04:21 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): फैशनेबल महिलाएं लेटेस्ट फैशन को फॉलो करती हैं। वहीं, बॉलीवुड डीवाज नए से नए फैशन को लोगों के सामने लेकर आती हैं। आजकल स्ट्राइप फैशन ट्रैंड खूब देखने को मिल रहा है। 

बॉलीवुड डीवाज में भी स्ट्राइप का फैशन जोरों-शोरों पर है। हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना और अथिया शेट्टी अपनी फिल्म Mubarakan को प्रमोट करती दिखाई दीं। जहां दोनों स्ट्राइप को अलग तरीके से वियर किया हुआ था। इलियाना ने मोनोक्रोम स्ट्राइप ड्रैस पहनी थी। अपनी ड्रैस के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगाई थी। फुटवियर में इलियाना ने मैचिंग स्ट्राइप पंप हील्स वियर की हुई थी। 

वहीं, अथिया ने मल्टीकलर स्ट्राइप ड्रैस पहनी थी। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ स्ट्राइप श्रग वियर किया हुआ था। फुटवियर में अथिया ने ब्रोग्स पहने थे। हमें तो दोनों का स्टाइप स्ट्राइप काफी पसंद आया अगर आपको भी अच्छा लगा तो जरूर ट्राई करें। 


Punjab Kesari