कुछ इस अंदाज में रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज!

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 12:22 PM (IST)

इस समय आलिया और रणबीर का अफेयर खूब चर्चा बटोर रहा है। कुछ दिन पहले ही रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिलेशनशिप की बात कबूल की है। मगर आलिया अब भी इस बारे में बात करने से बचती नजर आ रही हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि रणबीर ने आलिया को कब और कैसे प्रपोज किया। 


खबरों की माने तो रणबीर ने आलिया को तकरीबन 6 महीने पहले बुल्गारिया में प्रपोज किया था। उन्होंने न्यू ईयर की रात को पहली बार आलिया को अपने साथ बाहर जाने के लिए कहा। आलिया भी उनके साथ खुशी-खुशी चली गई। 


बातों ही बातों में रणबीर ने आलिया को प्रपोज कर दिया। आलिया ने भी बिना देरी किए 'हां' कर दी। आपको बता दें कि आलिया ने एक शो के दौरान कहा था कि 'रणबीर कपूर पर उनका क्रश है'।


मीडिया नें आई खबरों की माने तो रणबीर ने अपने और आलिया के रिलेशनशिप की बात अपनी एक्स गर्लफ्रैंड और खास दोस्त दीपिका को बताई थी। दीपिका के अलावा अयान मुखर्जी भी ये बात जानते थे।

Punjab Kesari