खुशखबरी! 12वीं में फर्स्ट आने वाली लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 01:52 PM (IST)

देश के कई हिस्सों में 10 वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी रिजल्ट बोर्ड पर लड़कियों का बोलबाला रहा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए असम सरकार ने लड़कियों के लिए एक अहम कदम उठाया है।

 

12वीं में फर्स्ट आने वाली लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी

दरअसल, असम सरकार ने 12वीं में फर्स्ट आने वाली लड़कियों को स्कूटी देने की घोषणा की है। योजना के तहद 12वीं में पहला स्थान पर आने वाली 22 हजार लड़कियों को स्मूटी मिलेगी, वो भी बिल्कुल फ्री। इसकी घोषणा खुद असम के शिक्षा मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने की। यह कदम इसलिए भी उठाया गया है, ताकि लड़कियों को स्कूल आने जाने में किसी तरह की दिक्कत ना हो।

खुद पसंद कर सकती हैं स्कूटी

साल 2020 स्टेट बोर्ड हायर सेकेंडरी परीक्षा में 22 हजार लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं। लड़कियों को दी जाने वाली स्कूटी की कीमत करीब 50 से 55 हजार तक होगी। यही नहीं, लड़कियों को उनकी पसंद रखने का भी पूरा होगा। वह अपनी पसंद के अनुसार पारंपरिक या इलेक्ट्रिक स्कूटी ले सकती हैं।

मुफ्त मिलेगी किताबें और यूनिफार्म

इतना ही नहीं, सरकार की तरह से इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी लड़की उसे तीन साल तक बेच ना पाए। यही नहीं, जिन बच्चियों के परिवार की सलाना आय 2 लाख से कम होगी उन्हें मुफ्त किताबें, यूनिफार्म दी जाएगी। साथ ही उनसे एडमिशन फीस भी नहीं ली जाएगी।

शिक्षकों के लिए भी बड़ी घोषणा

यही नहीं, हिमंता बिस्वा शर्मा हिमंता बिस्वा शर्मा ने कई अन्य योजनाओं का ऐलान भी किया। इसमें प्राइवेट टीचर की पोस्ट पर काम कर रहे कई शिक्षकों को पर्मानेंट कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार के ओर से सितंबर के पहले हफ्ते से करीब 7, 440 हाई स्कूल टीचर्स की भर्ती की घोषणा भी की गई। वहीं, 27 अगस्त से 7 हजार अन्य शिक्षकों की भर्ती भी शुरु हो जाएगी।

Content Writer

Anjali Rajput