लड़की को डेट पर ले जाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2018 - 03:04 PM (IST)

किसी लड़की को डेट पर चलने के लिए पूछना बहुत ही मुश्किल काम होता है। कई बार लड़के इस डर के मारे कि कहीं उनका प्रपोजल रिजेक्ट न हो जाएं। वह लड़की से इस बारे में पूछते ही नहीं है। कुछ लड़के अपनी दोस्तो को डेट पर लेकर जाने के बारे में सोचते हैं। मगर उनको यह चिंता सताती है कि कहीं प्यार के चक्कर में अपनी दोस्त को भी न खो दे। आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज देंगे, जिनकी मदद से आप लड़की को आसानी से डेट के लिए पूछ सकते हैं। इन तरीकों से अगर आप किसी लड़की को डेट पर चलने के लिए कहेंगे तो वह मना नहीं कर पाएगी। 

 

1. शर्त लगाएं
आप जिस भी व्यक्ति को अपने साथ डेट पर लेकर जाना चाहते हैं उसके साथ हंसी- मजाक में शर्त लगाए कि हारने वाले इंसान डेट पर चलना होगा। मगर इस बात का ध्यान रखे की शर्त सिर्फ उस बात की लगाएं जिसमें आपको पूरा यकीन हो की आप ही जीतेंगे।

 

2. इमोजी


जिसे आप अपने साथ डेट पर ले कर जाना चहते हैं। उसके साथ चैट करते समय क्यूट  इमोजी का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप गर्ल इमोजी+ बॉय इमोजी+ कॉफी इमोजी और फिर क्‍वेश्‍चन मार्क द्वारा भी उनको इशारों से डेट के लिए पूछ सकते हैं।

 

3. वर्ड्स हाईलाइट करना
क्लास रूम में साथ बैठे या उसकी किताब पर उस शब्दों को हाईलाइट कर सकते हैं  जिनसे उनको पता चल सके कि आप उनके साथ डेट पर जाना चाहते हैं। आप इन शब्दों जैसे क्या, तुम, मेरे, साथ, कॉफी, पर, चलोगी? को किसी और रंग से बोल्ड कर सकते है।

 

4. लड़की की फ्रैंड से लें हैल्प
जिस लड़की को आप डेट पर लेकर जाना चाहते हैं कि उसके किसी दोस्त से हैल्प ले सकते हैं। मगर ध्यान रखे की उसके किसी एेसे दोस्त का चुनाव करें जो खुशमिजाज हो और आपके इमोशन को समझे।

 

5. खान-पाना वाली चीजों का इस्तेमाल


उसको डेट पर लेकर जाने के लिए खान-पान वाली चीजों का इस्तेमाल करें। उन चीजों पर कुछ क्रिएटिव तरीके से लिखवाएं जिससे उसको पता चल सके की आप क्या सोच रहें है।

 

6. फनी कार्ड पीने
लड़की को डेट पर लेकर जाने के लिए एक फनी कार्ड बनाएं। आप चाहे तो बच्चों वाला कार्ड भी बनाकर दे सकते हैं। इसको अगर बच्चों के हाथ से उनको भेजे तो बहुत अच्छा होगा। इस क्यूट आइडिया को देखकर शायद ही कोई लड़की आपको न कहें।

Punjab Kesari