क्या असिन के शादीशुदा रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया से Delete की पति की तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2023 - 10:40 AM (IST)

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस असीन भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन वह फैंस के साथ अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति संग सारी तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं। कुछ दिनों से असिन और उनके पति राहुल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में उनके द्वारा डिलीट की गई तस्वीरों से फैंस कई कयास लगा रहे हैं। 

क्या तलाक लेंगी असीन? 

असिन ने माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की है। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वहीं अब उन्होंने अपने पति की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं। यहां तक की उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट मार दी हैं। एक्ट्रेस के इस तरह तस्वीरें हटाने से फैंस उनके तलाक के कयास भी लगाने लगे हैं। 

इंस्टा पर रखी सिर्फ बेटी की तस्वीरें 

वहीं अगर बात एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट की करें तो उन्होंने सिर्फ अपनी प्रोफाइल पर बेटी अरिन की तस्वीरें रखी हैं। उनके इस कदम से फैंस काफी शॉक्ड भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asin Thottumkal (@simply.asin)

नहीं आई कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन 

एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ सिर्फ एक ही तस्वीर रखी है जिसे उन्होंने दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद पोस्ट किया था। वहीं अगर फैन पेज की मानें तो उन्होंने फरवरी महीने में ही पति के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। पेज के एडमिन ने बताया था कि कुछ समय से असीन पोस्ट डिलीट कर रही हैं हालांकि दोनों के बीच कुछ तो अनबन चल रही है। हालांकि सच क्या है यह तो सिर्फ असिन ही बता सकती हैं लेकिन उनकी ओर से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। यह बात भी अभी ठीक से पता नहीं चल पा रही हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asin Thottumkal fan (@asin_fan_forever)

Content Writer

palak