एशियन गेम्स में भारतीय महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड मेडल

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 12:36 PM (IST)

भारतीय महिला एथलीट ने एक बार फिर एशियन गेम्स में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए भारत को 4 गुणा 400 मीटर की रिले में स्वर्ण पदक दिलाया है। इस गोल्ड मेडल को जीतने के बाद यह भारत का 13 वां स्वर्ण पदक है। 


इस खेल में भारत के लिए युवा सेंसेशन हिमा दास ने शुरुआत की थी और 52.07 सेकेंड में टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद टीम के हर खिलाड़ी मे इस बढ़त को बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता दिलाई। खेल में बहरीन ने रजत जीतकर दूसरा और वियतनाम ने कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान हासिल किया। 


इस जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लड़कियां किसी से कम नहीं होती। जिससे बहुत लोगों को प्रेरणा मिल रही है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में अब तक भारत के पदकों की संख्या 58 हो गई है। जिसमें 12 गोल्ड,20 सिल्वर और 25 कांस्य पदक शामिल है। अगर एथलेटिक्स की बात करें तो इसमें भारत ने 18 मेडल जीते हैं, जिसमें 7 गोल्ड,9 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 

 

Content Writer

Priya verma