जानिए कौन है भारत की पहली महिला बॉडीबिल्डर अश्विनी वास्कर

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 12:13 AM (IST)

बदलते जमाने के साथ लोगों की सोच और शौक भी बदल रहे हैं। वो जमाना गया जब केवल पुरुष ही बॉडी बिल्डर होते थे, अब तो महिलाएं भी इस मामले में बाजी मार रही हैं। भारत की पहली महिला बॉडी बिल्डर अश्विनी वास्कर इनमें से एक हैं।

कई प्रतियोगिताओं में ले चुकी हैं हिस्सा

महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले से आने वाली अश्विनी वास्कर का पारिवारिक कारोबार मछली पकड़ने से जुड़ा था लेकिन उनका झुकाव बॉडी बिल्डिंग की तरफ हो गया। वह भारत की पहली प्रतिभागी हैं, जिन्होंने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। वह अब तक 8 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।

आसान नहीं थी यह राह

हालांकि यह रास्ता उनके लिए आसान नहीं था। अश्विनी बताती हैं कि मुझे सबसे बड़ी दिक्कत थी बिकिनी पहनने को लेकर, लेकिन अब इसकी आदत हो गई है। पहले उनके पिता को भी इस पर एतराज था, पर बाद में उन्होंने सहमति दे दी। अश्विनी के अनुसार- उन्होंने मोटापे के कारण जिम ज्वॉइन किया था। उन्हें क्या पता था कि एक दिन यही उनका पैशन बन जाएगा।

News Editor

Shiwani Singh