हेयर फॉल रोकने व नए बाल उगाने में कारगर है अश्वगंधा, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 11:55 AM (IST)

आज के समय में गलत डाइट व बढ़े प्रदूषण के चलते सेहत के साथ बालों संबंधी समस्याएं बढ़ रही है। ऐसे में कम उम्र में भी लोगों को हेयर फॉल, सफेद बाल व इससे जुड़ी अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए वैसे तो बाजार में बहुत से प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर आप चाहे तो अश्वगंधा इस्तेमाल कर सकती है। जी हां, औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा से तैयार हेयर पैक बालों संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे यूज करने का सही तरीका...

आप इस हेयर पैक को 2 अलग-अलग तरीके से बना कर लगा सकती है। इससे बालों का झड़ना बंद होकर नए बाल उगने में मदद मिलेगी।

 

पहला हेयर मास्क

 

सामग्री-

अश्वगंधा पाउडर- 2 बड़े चम्मच 
नारियल तेल- 3 बड़े चम्मच 
गिलोय- बालों की लंबाई के अनुसार

विधि-

1. सबसे पहले तीनों चीजों से मिक्सी में पेस्ट बनाएं। 
2. तैयार पेस्ट को बालों पर करीब 30 मिनट तक लगाएं। 
3. बाद में इसे ताजे पानी व माइल्ड शैंपू से धो लें। 
4. हफ्ते में 1 बार इस हेयर पैक को लगाने से ही आपको फर्क नजर आएगा। 

फायदा

इससे बालों को जड़ों से पोषण मिलेगा। ऐसे में हेयर फॉल की परेशानी दूर होकर नए बाल उगने में मदद मिलेगी। साथ ही सफेद बालों की परेशानी दूर होकर बालों में चमक आएगी। 

दूसरा हेयर मास्क 

आप चाहे तो इससे लिक्विड हेयर मास्क भी बना कर लगा सकती है। 

सामग्री-

नारियल तेल- 1 कप 
अश्वगंधा पाउडर- 4 बड़े चम्मच 

विधि-

1. इसके लिए नारियल तेल को धीमी आंच पर गुनगुना गर्म करें। 
2. फिर इसमें अश्वगंधा पाउडर मिलाकर करीब 10-15 मिनट तक पकाएं। 
3. तेल के ठंडा होने पर इसे बोतल में स्टोर कर लें। 
4. इससे बालों की 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 
5. करीब 1 घंटा या रातभर इसे लगा रहने दें। 
6. बाद में माइल्ड शैंपू से इसे धो लें। 

फायदा

इससे बालों का झड़ना बंद होगा। बाल जड़ों से मजबूत होकर सुंदर, लंबे, घने व शाइनी नजर आएंगे। साथ ही डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। 

अश्वगंधा ऐसे करें काम

इसमें टायरोसीन नामक अमीनो एसिड होता है। यह मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में बालों को पोषण व  नेचुरल रंग मिलता है। अश्वगंधा शरीर में कॉर्टिसोल हॉर्मोन यानी स्ट्रेस हॉर्मोन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे बालों का झड़ना बंद होकर नए बाल उगने में मदद मिलती है। 


 

Content Writer

neetu