करीना की तरह तैमूर भी करते हैं योग, जानिए छोटे नवाब के दिलचस्प शौंक

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 10:13 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना की तरह बेटा तैमूर भी किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर जितना करीना की तस्वीरों को पसंद किया जाता है, उतना ही तैमूर की तस्वीरों को भी पसंद किया जाता है। क्यूटनेस के साथ-साथ तैमूर अपनी क्रिएटिव पर्सनैलिटी को लेकर भी काफी फेमस है, छोटी उम्र में ही वह सारे काम सीख रहे हैं जो करीना और सैफ उसे सिखाना चाहते हैं। चलिए नजर डालते हैं तैमूर की कुछ खास तस्वीरों पर जिनमें करीना कपून खान भी उनका साथ देती नजर आ रही हैं...

योगा क्लास में तैमूर

क्यूट और Talented होने के साथ-साथ तैमूर एक बहुत ही अनुशासित स्टार किड है। जैसे-जैसे तैमूर बड़े होते जा रहे हैं, उनकी क्यूटनेस भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में दूसरे बच्चों के साथ योगा करते तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

अपनी मॉम को खूब करते हैं कॉपी

करीना के साथ समय-समय पर स्पॉट होने वाले तैमूर अपनी मॉम को खूब कॉपी करते हैं। बीते दिनों तैमूर अली खान को एअरपोर्ट में अपनी मॉम करीना को कॉपी करते हुए लॉन्ग बूट्स में देखा गया था। तैमूर जैसे-जैसे बड़े होते जा रहे हैं, उनकी पसंद और एक्टीविटीज भी बदलती और बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया द्वारा तैमूर को कभी योगा तो कभी कुकिंग क्लास में स्पॉट किया जाता है।

कुकिंग क्लास में तैमूर अपनी मॉम के साथ इंस्टेंट केक बनाना सीख रहे थे। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। करीना कपूर बेशक अपने काम में बिजी रहती हैं मगर, वह अपने बेटे तैमूर को अच्छी परवरिश देने में कोई समझौता नहीं करती।

गिटार बजाने के शौकीन

मॉम करीना के साथ साथ तैमूर अपने पापा सैफ को भी खूब कॉपी करते हैं। तैमूर को अपने पिता सैफ की तरह गिटार बजाने का भी खूब शौंक है। संगीत के साथ-साथ तैमूर को जानवरों से भी बहुत प्यार है। करीना और सैफ अक्सर बेटे तैमूर के साथ जू जाना पसंद करते हैं। तैमूर के ज्यादातर खिलौने भी यही बयान करते हैं कि उन्हें जानवरों से कितना प्यार है..


Content Writer

Harpreet