गठिया के मरीज न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 11:42 AM (IST)

अर्थराइटिस यानि हड्डियों का रोग। शरीर में जहां-जहां हड्डियों का जोड़ होता है, वहां सूजन पैदा होना या फिर शरीर के अंगों का टेढ़ा हो जाने को अर्थराइटिस रोग का नाम दिया जाता है। यह समस्या आज से कुछ साल पहले केवल बुजुर्गों में देखी जाती थी, मगर गलत लाइफस्टाइल के चलते इस परेशानी का सामना आज के युवा और बच्चों को भी करना पड़ रहा है। इस समस्या में ज्यादा ध्यान आपको अपनी डाइट पर देना होता है, क्या खाना है और क्या नहीं इस बारे में आपको पूरी नॉलेज आवश्य होनी चाहिए। आइए जानते हैं अर्थराइटिस के लिए बेस्ट डाइट प्लान....

अधिक चीनी

जिस व्यक्ति को अर्थराइटिस की समस्या होती है, वह अच्छे से चल फिर नहीं सकता। कुछ लोग इस परेशानी के चलते बढ़ते वजन के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में चीनी उनकी समस्या को बढ़ावा देने का काम करती है। अर्थराइटिस के मरीजों को चीनी से खास दूरी बनानी चाहिए, जहां यह आपका वजन बढ़ाने में जिम्मेदार होती है, वहीं चीनी से जोड़ों की दर्द और सूजन में भी बढ़ावा होता है।

कॉफी

जोड़ों में दर्द होेने के अलावा अर्थराइटिस के मरीजों को भूख भी बहुत कम लगती है। यह मरीज दूध, दही जैसी कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन अधिक नहीं कर पाते। ऐसे में शरीर को कैल्शियम कहां से मिले? और यदि कोई मरीज अधिक कॉफी पीता है तो शरीर में मौजूद जरूर तत्वों को कॉफी सोख लेती है। खासतौर पर गर्मियों में यह बॉडी को डिहाइड्रेट कर देती है, जिससे जोड़ों में दर्द की परेशानी और भी बढ़ जाती है।

PunjabKesari, coffee

तली चीजों से रहें दूर

तली हुई चीजें बॉडी की इम्यूनिटी पर बुरा असर डालती हैं। यह शरीर में पैदा हुई सूजन को और भी बढ़ावा देती है। साथ ही आपको चलने फिरने में भी तकलीफ दे सकता है। ऐसे में अर्थराइटिस के मरीज जितना हो सके तली हुई चीजों से दूर रहें।

दूध, दही और पनीर

डेयरी उत्पाद यानि दूध,दही और पनीर जैसी चीजों का सेवन कम करें। इन चीजों को हजम करने में समय और वर्जिश की जरूरत होती है। अर्थराइटिस के मरीज हल्की सैर के अलावा कुछ नहीं कर सकते, ऐसे में यदि वह रुटीन में इन भारी चीजों का सेवन करेंगे तो उन्हें दिल से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मरीजों को अर्थराइटिस के चलते हाई कोलेस्ट्रोल की परेशानी भी रहने लगती है।

खट्टी चीजें

यूं तो विटामिन-सी युक्त खट्टी चीजें शरीर के लिए फायदेमंद होती है, मगर अर्थराइटिस के मरीजों को इनसे दूरी बनाकर रखना चाहिए। खट्टास से भरी चीजें जोड़ों में दर्द और सूजन की वजह बनती है। खासतौर पर रात के वक्त किसी भी खट्टे फ्रूट का सेवन आपको नहीं करना चाहिए, वरना रात को सोते वक्त आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static