स्वरा भास्कर के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग, ट्रेंड कर रहा #ArrestSwaraBhasker

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 06:37 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। कई बार तो उन्हें अपने बयानों को लेकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। इन दिनों स्वरा भास्कर राहुल गांधी पर किए गए ट्वीट को लेकर चर्चा में है। उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठी है। सोशल मीडिया पर #ArrestSwaraBhasker ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर स्वरा का प्रदर्शनकारियों के बीच नारे लगाता वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

 

क्या है मामला

दरअसल, CAA हंगामे के दौरान जब स्वरा भास्कर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची थीं और सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे। तब भी उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठी थी। जब CAA विवाद चल हा था, तभी देश में कोरोना वायरस का संकट आ गया। तब ये मामला शांत हो गया था। लेकिन स्वरा भास्कर पर उस समय हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया था। अधिकारियों ने स्वरा के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी।

 

यूजर्स ने किए ट्वीट

विशु सिंह नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली आईं और यहां पर आग लगा दी। बहुत सारे लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा, उनके प्रिय लोगों की मौत हो गई। स्वरा को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। विशु ने ये सब 5 जनवरी को स्वरा भास्कर के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था।

 

इसके अलावा भी कई यूजर्स ने ट्वीट कर स्वरा को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

 

 

बता दें स्वरा भास्कर ने अपने इस भाषण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि मुसलमानों को क्यों निशाना बनाया जाता है? स्वरा ने कहा था कि हमे अपनी बात को उठाने के लिए आवाज बुलंद करनी पडे़गी।

Content Writer

Bhawna sharma