अपनी लेडी लव मलाइका के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Arjun Kapoor, पोस्ट शेयर कर बोले - ''तुम जैसी हो...''

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 03:32 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर्स अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आए दिन किसी खास मौके के जरिए अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा ही देते हैं। ऐसा ही कुछ एक्टर अर्जुन कपूर ने किया है। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। लेडी लव के खास दिन पर अर्जुन कपूर ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। मलाइका और अर्जुन का प्यारा सा बॉन्ड और सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। 

खास अंदाज में किया बर्थडे विश 

अपनी लेडी लव के खास दिन पर अर्जुन ने मलाइका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में अर्जुन मलाइका को बहुत ही प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं। मिरर में मलाइका खुद को देख रही हैं और अर्जुन अपने लेडी लव को काफी प्यार से देखते नजर आ रहे हैं। दोनों की प्यारी सी तस्वीर फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। फैंस ने तस्वीर पर काफी अच्छे कमेंट्स भी किए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

'हैप्पी बर्थडे बेबी' 

इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने बहुत ही रोमांटिक सा मैसेज भी कैप्शन के रुप में लिखा है। अर्जुन ने कैप्शन में अपने प्यार का इजहार किया है। एक्टर ने अपनी लेडी लेव को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि - 'द यिन टू माई यंग, हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम जैसी हो वैसे ही रहो। खुश रहो, हमेशा मेरी रहो।' 

फैंस ने लुटाया प्यार 

दोनों की प्यारी सी तस्वीर पर फैंस भी काफी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि - 'मेरा फेवरेट कपल,  आप दोनों को प्यार' 

अन्य फैंस ने लिखा - 'सबसे प्यारी चीज देखी आज के पूरे दिन में '।

एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'आपकी प्रेम कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगी।' 

अक्सर लुटाते हैं एक-दूसरे पर प्यार 

मलाइका और अर्जुन अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसलिए दोनों की गिनती बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल्स में होती हैं।

Content Writer

palak