अर्जुन रामपाल ने रखी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के लिए बेबी शॉवर पार्टी, मैचिंग आउटफिट्स में दिखें दोनों

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 10:26 AM (IST)

एक्टर अर्जुन रामपाल पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। अब अर्जुन के प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के लिए बेबी शावर पार्टी रखी। 

सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों के साथ करीबी दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड के मैचिंग कपड़े वियर किए।

गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आई, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी। तस्वीरों में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में गैब्रिएला के ड्रिंक करती भी नजर आ रही है। 

इस पार्टी का अरेंजमेंट खुद अर्जुन ने किया। बता दें अर्जुन तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पहली पत्नी मेहर से दो बेटियां है।

 अर्जुन की पत्नी को उसकी गर्लफ्रेंड से कोई परेशानी नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें इससे कोई तकलीफ नहीं है । क्योंकि वह दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं ।

 

Content Writer

Priya dhir