अर्जुन-मलाइका की किस पर बोले यूजर्स, भाई अब नहीं मिलेगा तुम दोनों को काम, करियर हुआ खत्म

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 04:28 PM (IST)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल में ही अपना बर्थ डे सेलिब्रेट किया। मलाइका को उनके बर्थ डे पर सभी दोस्तों ने विश किया लेकिन अर्जुन कपूर ने उन्हें खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।


दरअसल, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके साथ मलाइका नजर आ रही है। तस्वीर में अर्जुन मलाइका को किस करते हुए दिखाई दे रहे है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने दिल का इमोजी बनाया। अर्जुन के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खूब कमेंट किए लेकिन कुछ यूजर्स को दोनों का ये अंदाज पसंद नहीं आया। वही सलमान खान के फैंस ने तो दोनों को जमकर ट्रोल किया।

 

एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- अर्जुन ये क्या कर दिया भाई आपने। एक यूजर ने लिखा- अब दोनों को फिल्में नहीं मिलेंगी। समझ लो तुम दोनों का करियर खत्म है अब। वही अन्य ने लिखा- अगर सलमान भाई ने ये तस्वीर देख ली तो सोचो क्या होगा हालांकि इस तस्वीर को पसंद करने वालों की कमी भी नहीं है। कई लोग दोनों के रिश्ते को स्पोर्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक ने इस पोस्ट पर कमेंट किया।

बता दें कि जन्मदिन से पहले मलाइका ने मीडिया से कहा था कि, 'पिछले 6-7 सालों ये पहला मौका है, जब वह शहर में है। इसलिए उन्होंने बर्थडे मनाने का सोचा जो वह परिवार और दोस्तों के साथ मनाएगी।'  मलाइका ने अपना बर्थ डे सेलिब्रेट भी किया। इस खास मौके पर उन्होंने पार्टी होस्ट की, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी में मलाइका ने गोल्डन कलर की स्पार्कल शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं।

वैसे अर्जुन की इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि यह कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है और जल्द ही शादी भी कर सकता है। दोनों कई बार एक-साथ स्पॉट हो चुके है और साथ में तस्वीरें भी शेयर करते रहते है। यह कपल आए दिन ट्रोलिंग का शिकार भी होता है जिसका कारण है इनके बीच उम्र का फासला लेकिन दोनों इस बात की परवाह किए बगैर एक-दूसरे के साथ दिखाई देते है।
 
 

Content Writer

khushboo aggarwal