ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई थीं अंशुला कपूर, पिता ने बताया हेल्थ अपडेट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 08, 2021 - 01:52 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की अचनाक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। फिलहाल तबीयत में सुधार को देखते हुए हिंदुजा अस्पताल के डाॅक्टर ने उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंशुला कपूर को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की परेशानी होने की वजह से एडमिट किया गया था। इसके बाद अब उन्हें डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज कर दिया है। परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि अंशुला को अस्पताल में भर्ती उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करने के लिए भर्ती किया गया था। यह एक रूटीन चेक अप था। 
  
पापा और छोटी बहन जान्हवी कपूर मिलने आईं अस्पताल-
वहीं इससे पहले बड़ी बहन अंशुला का हाल-चाल पूछने के लिए जान्हवी कपूर भी अस्पताल पहुंची थी, साथ ही अब बोनी कपूर भी अपनी बेटी अंशुला को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। बोनी और जान्हवी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 

बोनी कपूर ने दिया अंशुला  का हेल्थ अपडेट-
बोनी कपूर ने कहा कि, अंशुला रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में थीं। वह अब ठीक होकर घर वापस आ गई हैं। सभी चिंतित लोग अब स्ट्रेस लेना बंद कर दें। बतां दें कि दिलीप कुमार भी उसी अस्पताल में भर्ती थे इस वजह से फोटोग्राफर ज्यादा थे।
 

ऑनलाइन सेलिब्रिटी फंडरेजिंग से कर रहे हैं लोगों की मदद-
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर का ऑनलाइन सेलिब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड महामारी में जरूरतमंदों की मदद में लगा हुआ है। दोनों मिलकर पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 

अब तक 30,000 से अधिक लोगों की कर चूके हैं मदद -
अर्जुन और अंशुला ने 1 करोड़ रुपए से अधिक का बजट जुटाया है। जिससे 30,000 से अधिक लोगों और उनके परिवारों की जरूरत में मदद की है। इसके अलावा अंशुला मेंटल हेल्थ से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

Content Writer

Anu Malhotra