गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के प्यार में अर्जुन कपूर ने खर्च किए 23 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 01:49 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्मों से कम और मलाइका से रिलेशनशिप को लेकर अकसर सुर्खियों में छाए रहते हैं। बतां दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप अब किसी से छुपा नहीं है, दोनों अक्सर पार्टी फंक्शन और वेकेशन पर एक साथ दिखाई देते है। इतना ही नहीं वह अकसर एक-दूसरे का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। वहीं फैंस इन दोनों की शादी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा के बिना एक पल भी नहीं रह सकते अर्जुन कपूर
बतां दें कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से इस कदर प्यार करते हैं कि उनके बिना वह एक पल भी नहीं रह सकते इसलिए अर्जुन ने मलाइका के सामने रहने के लिए उन्होंने मुंबई के बांद्रा में सी-फेसिंग विला खरीदा है। ये विला मलाइका के घर के पास में है।एक  रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने 4बीएचके सी-फेसिंग प्रोपर्टी खरीदी है। इस प्रोपर्टी की कीमत 20 से 23 करोड़ रुपए है।उनका नया विला 26वीं मंजिल पर है।

 एक फिल्म के करीब 5 से 7 करोड़ लेते है अर्जुन
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार बतां दें कि अर्जुन कपूर की नेटवर्थ 10 मिनियन डॉलर हैं। जो भारतीय रुपयों के अनुसार 74 करोड़ नेट वर्थ है। इसके अनुसार अगर एक महीने की कमाई की बात करें तो 1 करोड़ से अधिक है और वहीं साल की कमाई 8-10 करोड़ से ज्यादा है। एक फिल्म के करीब 5 से 7 करोड़ रुपए बतौर फीस चार्ज करते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ अर्जुन कपूर की फीस है।

लैड रोवर डिफेंडर से चलते हैं अर्जुन कपूर
इसके अलावा अर्जुन कपूर कार के बड़े  शौकिन है। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्‍जरी कारें मर्सिडीज और ऑडी शामिल है। अर्जुन के पास मर्सिडीड़ज ML350, ऑडी Q5, लैड रोवर डिफेंडर, होन्डा CRV ब्रांड्स की खूबसूरत कारें हैं।

अर्जुन- मलाइका है 188 करोड़ रुपये संपत्ति के मालिक
वहीं बतां दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्टों के अनुसार उनकी संयुक्त कुल संपत्तिकरीब 188 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए है तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर की फिलहाल 88 करोड़ रुपए है।

Content Writer

Anu Malhotra