फिर चर्चा में आए मलाइका-अर्जुन, तस्वीर शेयर कर कहा- 2 दिल मिल रहे हैं मगर...

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 02:11 PM (IST)

बॉलीवुड में आए न आए दिन किसी न किसी स्टार के अफेयर की खबरेे सामने आती हैं मगर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय चर्चा में हैं। जहां कुछ समय पहले यह कपल चोरी- छुपे साथ में समय बिताता था, वहीं दोनों सरेआम एक-दूसरे के साथ समय बिताते व पार्टी एन्जॉय करते नजर आते है। इन दिनों यह कपल एकसाथ छुट्टिया मना रहा है जिसका खुलासा बीते दिनों सामने आईं उनकी एक तस्वीर से हुआ। जी हां, दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ही लोकेशन में खड़े हुए तस्वीरें शेयर की थीं जिनसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एकसाथ हॉलिडे एन्जॉय कर रहे है। 

PunjabKesari

इन दिनों दोनों लगातार अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट कर रहे हैं, वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसके जरिए उन्होंने अपना और मलाइका का प्यार बयां किया। दरअसल, अर्जुन ने फोटो शेयर की जिसमें दो दिल (हार्ट) नजर आ रहे हैं जिसको पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'दो दिल मिल रहे है मगर...।' 

 

ऑस्ट्रिया में छुट्टियां मना रहे हैं मलाइका-अर्जुन 

इससे पहले भी दोनों ने कई तस्वीरें शेयर कीं थी जिनसे यह तो साफ हो गया कि दोनों इन दिनों ऑस्ट्रिया में हैं क्योंकि वो तस्वीर मशहूर ऑस्ट्रियन कैफे The Mozart Cafe की थीं। दोनों ने कैफे के बाहर खड़े होकर अपने -अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कीं, ऐसे में फराह खान और संजय कपूर ने उनकी खिंचाई तक कर डाली। 

PunjabKesari

फराह-संजय ने की दोनों की खिंचाई

जब मलाइका और अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ही लोकेशन वाली तस्वीर शेयर की तो फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब तुम एक ही पोस्ट भी शेयर कर रहे हो।'

 

इसके बाद मलाइका ने एक तस्वीर और शेयर की जिसमें वो सनग्लासेस पहने बैठे नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा,'हैप्पी संडे।' भई इस फोटो पर अर्जुन कपूर के चाचा और एक्टर संजय कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हारा इन-हाउस फोटोग्राफर अच्छा काम कर रहा है।' 

अर्जुन के बर्थडे पर किया अपने रिश्ते का खुलासा

बता दें कि दोनों अक्सर साथ नजर आते थे लेकिन कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी। मगर इसी साल मलाइका ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की जिसपर उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे क्रेसी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर। प्यार और खुशी।' खास बात है कि इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static