बहन को रैंप वॉक करता देख Excited हुए अर्जुन कपूर, यूं किया अंशुला को चियर अप

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 06:30 PM (IST)

बोनी कपूर की लाडली बेटी और अर्जुन कपूर की लाडली बहन अंशुला कपूर को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं रही है। पर्दे से दूर रहने के बावजूद भी अंशुला ने अपनी खुद की पहचान बना ली है, जिसका सबसे बड़ा कारण है उनका बॉडी ट्रांसफोरमेशन।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अंशुला ना सिर्फ अपनीइ फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं बल्कि पिछले कुछ समय से उनका फैशन सेंस भी काफी अट्रैक्ट कर रहा है। तभी तो अर्जुन कपूर की बहन ने  लैक्मे फैशन वीक में जलवे बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 


पहली बार  लैक्मे फैशन वीक के रैंप वॉक पर उतरी अंशुला को देखकर अर्जुन की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। अपनी बहन का हौसला बढ़ाने के लिए उन्होंने ना सिर्फ तालियां बजाई बल्कि खड़े होकर उन्हें चीयर भी किया।


सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यार वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि अर्जुन किस तरह ऑडियंस  में बैठकर  रैंप वॉक पर चल रही अपनी बहन को निहार रहे हैं। उनकी आखों में अपनी बहन के लिए गर्व दिखाई दे रहा है। 


वहीं  अंशुला कपूर के लुक की बात करें जो शिमरी और ग्लैमरस आउटफिट में बेहद कमाल की लग रही हैं।  इस दौरान उनका Confident देखने लायक है। 
 

Content Writer

vasudha