सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में थीं एडमिट

punjabkesari.in Thursday, May 20, 2021 - 04:22 PM (IST)

बाॅलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का आज सुबह निधन हो गया है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से अरिजीत सिंह की मां कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से वह ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। जिसके चलते आज गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई।


बतां दें कि अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वस्तिका ने कंफर्म किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। स्वस्तिका ने लिखा था-अरिजीत सिंह की मां के लिए  A- ब्लड की जरुरत है। वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं।  फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरीजित सिंह की मदर के लिए मदद मांगी थी।


अरिजीत ने इन गानों से बनाई अपनी अलग पहचान, मिल चुका है नेशनल अवार्ड 

बतां दें कि मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से अरिजीत सिंह लाइम लाइट में आए थे। इसके बाद  फिल्म 'आशिकी 2' के गानों से उन्हें पूरे देश में एक अपनी अलग पहचान मिली थी। इसके बाद इन्होंने पलटकर पीछे नहीं देखा। ए दिल मुश्किल, कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन, हमदर्द जैसे कई सुपरहिट्स गानों से उन्होंने  लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। इसके लिए अरिजीत सिंह नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

Content Writer

Anu Malhotra