आवाज से ही नहीं दिल से भी बहुत कोमल है अरिजीत, जानिए इनकी प्रेम कहानी

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 11:41 AM (IST)

'तुम ही हो' और 'हमारी अधूरी कहानी' गाना जिसने एक बार सुन लिया तो शायद इन धुनों को भुला पाना मुश्किल है। इन्हें गाने वाले अरिजीत सिंह को भला कौन नहीं जानता। उनकी आवाज हम सबके दिल में एक सुरों का घर बसा चुकी है। लेकिन उनके गीतों की लिस्ट तो सबको पता है मगर क्या आपको उनकी लव स्टोरी के बारें में कोई जानकारी है ?आपको बतादें कि वो दो बार शादी कर चुके है। आइए आपको उनकी प्रेम कहानी के पन्नों से रुबरु करवाते है। 


सुरों की खदान अरिजीत का बंगाल में हुआ था जन्म 


बतादें कि अरिजीत सिंह का जन्म और परवरिश पश्चिम बंगाल में ही हुआ था। बंगाल ने हमें बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत-से गायक दिए है। वह बचपन से ही म्यूजिक की तरफ खींचे चले गए। वह मोजार्ट, बीथोवेन और बंगाली शास्त्रीय संगीत के बहुत बड़े फैन थे। उनके घर में हर कोई संगीतकार ही था। उन्हें कहीं बाहर जाकर गाना सीखने की जरुरत ही नहीं पड़ी। 

हमारी अधूरी कहानी 


'फेम गुरुकुल' के सेट पर अरिजीत सिंह की लव स्टोरी शुरू हुई। उन्होंने पहली बार रूपरेखा बनर्जी को देखा और शायद पहली नजर में ही प्यार हो गया। आपको बता दें कि रूपरेखा बनर्जी 'फेम गुरुकुल' की विजेता थी। उन्होंने शादी भी कर ली थी। कुछ मतभेदों के कारण उनकी शादी टूट गई। अरिजीत सिंह को उनकी पहली शादी के बारें में बात करना बिलकुल पसंद नहीं है। 

फिर ले आया दिल मजबूर क्या कीजे


अगर देखा जाए तो अरिजीत की प्रेम कहानी उनके गाए गानों की तरह है। अब आप उनके दूसरे प्यार की दास्तां ही सुन लीजिए। उन्हें दूसरी बार प्यार हुआ अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय के साथ। वो उनका बचपन का प्यार थी। वो उनसे शादी करना चाहते थे। मगर कर नहीं पाएं। तभी तो उनका दिल फिर वहीं आया जहां उनकी किस्मत उन्हें लाना चाहती थी। 

'तुम ही हो' गा कर किया प्रपोज़ 


कोयल रॉय भी अरिजीत की तरह तलाकशुदा थी। उनकी एक प्यारी-सी बेटी भी थी। अरिजीत सिंह ने इस बार फिल्मी हो कर अपने प्यार को प्रपोज किया। उन्होंने 'तुम ही हो' गाना गा कर कोयल का दिल चुरा ही लिया। कोयल ने हां आखिर कह ही दी। अरिजीत सिंह और कोएल रॉय ने 21 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके 2 बेटे और एक बेटी है। 

अरिजीत की प्रेम कहानी हमें यही कहती है कि हम सबको जिंदगी में नई तरह से जीने की कई मौके मिलते है। बस हमें उन्हें देखने और समझने की जरुरत है। 
 

Content Writer

shipra rana