क्या आपके भी कांपते है हाथ-पैर? जान लें इसके कारण

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 02:16 PM (IST)

लोगों के शरीर में कई तरह की छोटी-मोटी परेशानियां होती रहती हैं, जिसमें से हाथ-पैर कांपना भी ऐसी ही समस्या है। अक्सर खाना खाते समय या कोई काम करते वक्त लोगों के हाथ कांपने लगते हैं, जिसे वह कमजारी समझ लेते हैं लेकिन हाथ-पैर का कांपना किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। आज हम आपको यही बताएंगे कि हाथ-पैर कांपने के और कौन-कौन से कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी यह समस्या लगातार हो रही है तो एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
 

1. हाई ब्लड प्रैशर
हाई ब्लड प्रैशर होने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके कारण हाथ पैर कांपने लगते हैं। ऐसे में आपको ब्लड प्रैशर चेक करवाना चाहिए।

2. लो ब्लड शुगर
लोग ब्लड शुगर के कारण भी हाथों-पैरों में कंपन होने लगती है। क्योंकि ब्लड शुगर लो होने से बॉडी का स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है।
 

3. विटामिन बी12 की कमी
हाथों और पैरों का कापंना विटामिन बी12 की कमी का संकेत भी हो सकता है। क्योंकि इस दौरान शरीर और हड्डियों में कमजोरी आ जाती है।
 

4. एनीमिया
एनीमिया की समस्या के कारण भी हाथों-पैरों का कांपना आम बात है। क्योंकि एनीमिया की समस्या में बॉडी में खून की कमी हो जाती है और इससे कमजोरी भी आ जाती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

5. स्ट्रोक के कारण
स्ट्रोक की प्रॉब्लम होने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है, जिसके कारण हाथ-पैर कांपने लगते हैं।
 

6. स्ट्रेस लेना
शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल बिगड़ने से स्ट्रेस बढ़ने लगता है। इसके कारण शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बिगड़ जाता है, जिससे हाथ-पैर कांपना शुरू हो जाते हैं।
 

7. ट्रेमर
ब्रेन में न्यूरोट्रान्समीटर केमिकल लीक होने के कारण भी हाथ-पैर कांपने की समस्या हो सकती हैं। इसे ट्रेमर की समस्या भी कहा जाता है। ऐसे में आपको तुरंत चेकअप करवाना चाहिए।

Content Writer

Anjali Rajput