अगर इनमें से कोई जानवर सपने में दिखाई दे तो..!

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 11:55 AM (IST)

व्यक्ति को सपने का आमूमन बात है। सर्च के मुताबिक व्यक्ति जब भी सोता है, उसे कोई न कोई सपना जरुर आता है। उनमें से बहुत कम सपने होते हैं, जो उसे याद रहते हैं, ज्यादातर सपने व्यक्ति भूल जाता है। कई बार व्यक्ति को सपने में अलग-अलग तरह के जानवर दिखाई पड़ते हैं। आज हम जानेंगे वास्तु के अनुसार सपने में दिखाई देने वाले जानवरों का अलग-अलग महत्व...

 

भालू

अगर आपको कभी सपने में भालू दिखाई दे तो समझ जाएं जीवन में आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। अगर सपने में भालू आपके पीछे भागता दिखाई दे तो इसका मतलब जीवन में संघर्ष की जरुरत पड़ने वाली है।

बिल्ली

अक्सर लोग बिल्ली का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं। मगर सपने में बिल्ली आने का मतलब गलत नहीं बल्कि यह सपने में आने वाली बिल्ली आपको आपके अंदर छिपी हुई शक्ति को खोजने की प्रेरणा देने आई है। आपको अपने लक्ष्य के प्रति उजागर होने की जरुरत है।

गाय

अगर सपने में गाय दिखाई दे तो समझ जाएं आपको व्यापार में बहुत जल्द लाभ प्राप्त होने वाला है।

ऊंट

सपने में ऊंट दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता। ऊंट को सपने में देखने का मतलब भविष्य में आपको कोई शारीरिक तकलीफ होने वाली है। 

काला सांप

सपने में काले सांप का दिखाई देना मतलब आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है।

चीटियां

यदि सपने में चीटियां दिखाई दें तो समझ जाएं कि आपको कोई मानसिक परेशानी परेशान कर रही है। जरुरत है तो आप किसी अपने से अपनी इस परेशानी के बारे में खुलकर बात करें।

मधुमक्खियां

मधुमक्खियां हर वक्त अपने साथियों के साथ मिल जुलकर रहती हैं। यदि आपको सपने में यह जीव दिखाई दे, तो समझ लें आपके जीवन में कोई अच्छी इंसान आने वाला है या फिर किसी अपने के साथ संबंध गहरे होने वाले हैं।

कुत्ता

अगर सपने में कुत्ता दिखाई दे तो इसे इसका मतलब आपके अंदर कोई दुख या परेशानी है। अगर कुत्ता आपके पीछे भागे तो इसका मतलब आपको अपनी बिखरी हुई लाइफ सुधारने की जरुरत है।

सपने में हाथी

सपने में हाथी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब जीवन की हर परेशानी से लड़ने में सक्षम हैं। अगर आप खुद को हाथी की सवारी करते देखें तो समझ जाएं कि आप जीवन में जो भी फैंसला लेने वाले हैं, उसमें आप बिल्कुल ठीक और सफल सिद्ध होंगे। 

Content Writer

Harpreet