पीरियड पैंटी पहनना कितना सेफ है? जानें एक्सपर्ट की 4 जरूरी बातें

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 04:59 PM (IST)

नारी डेस्क: पीरियड के दौरान महिलाओं के लिए सबसे बड़ा झंझट बार-बार पैड बदलना होता है। हालांकि, अब मार्केट में पीरियड पैंटी (Period Panty) भी उपलब्ध है, जिसे पहनना आसान और सुविधाजनक है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह सेफ है? एक्सपर्ट की सलाह और उपयोग के अनुभव को समझकर हम आपको बताते हैं कि पीरियड पैंटी क्यों पॉपुलर हो रही है और इसे कैसे सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीरियड पैंटी क्या होती है?

पीरियड पैंटी एक खास तरह का अंडरवियर है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह मासिक धर्म के दौरान ब्लड को सोख सके और लीकेज से बचाए। बाहर से देखने पर यह सामान्य पैंटी जैसी लगती है, लेकिन इसके अंदर कई लेयर होती हैं पहली लेयर ब्लड को सोखती है। दूसरी लेयर नमी और ब्लड को लॉक करती है। तीसरी लेयर बाहरी कपड़ों को दाग से बचाती है। इस साइंटिफिक डिजाइन के कारण महिलाएं दिनभर आराम से इसे पहन सकती हैं।

PunjabKesari

एक्सपर्ट के अनुसार पीरियड पैंटी के 4 फायदे

पहनने में आरामदायक (Comfortable)

पीरियड पैंटी पहनने में बिल्कुल आम अंडरवियर जैसी लगती है। इसमें पहले से ही सॉफ्ट पैड लगा होता है। यह डायपर की तरह हैवी फील नहीं कराती। आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं, और यह शरीर पर चिपक जाती है लेकिन विजिबल नहीं होती।

साइंटिफिक डिजाइन से लीकेज की चिंता नहीं

पीरियड पैंटी में दो लेयर होती हैं। पहली लेयर नमी को सोखती है और दूसरी लेयर पूरी तरह से लीकेज रोकती है। इसे पहनने के बाद आप आसानी से चल सकती हैं, बैठ सकती हैं, या सो सकती हैं। 360 डिग्री से सुरक्षा मिलती है और ब्लड रिस्क लगभग न के बराबर रहता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  क्या कैंसर के बाद प्रेग्नेंसी सुरक्षित है?  विशेषज्ञ से जानें सही जानकारी

लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा

पीरियड पैंटी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती। इसे पहनकर आप पूरे दिन सुरक्षित रह सकती हैं। इसके अलावा, अब वॉशेबल पीरियड पैंटी भी मार्केट में उपलब्ध हैं, जिन्हें धोकर फिर से पहना जा सकता है। यह हैवी फ्लो के लिए भी अच्छी हैं और किसी तरह का लीकेज नहीं होने देती।

अच्छी फिटिंग और स्टाइलिश लुक

पीरियड पैंटी सामान्य पैंटी की तरह ही फिट होती है। अब तो कॉटन पीरियड पैंटी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें पहनने पर अतिरिक्त पैड की जरूरत नहीं होती। यह जींस या किसी भी टाइट कपड़े के नीचे भी नजर नहीं आती और पहनने में आराम देती है।

PunjabKesari
 

विशेषज्ञ की सलाह: हमेशा अच्छी क्वालिटी और सॉफ्ट पीरियड पैंटी ही चुनें। लंबे समय तक लगातार न पहनें, रात को बदलना या धोकर पहनना बेहतर है। अगर ज्यादा फ्लो है, तो वॉशेबल और हाई एब्जॉर्बेंसी वेरिएंट लें। पीरियड पैंटी महिलाओं के लिए आरामदायक, सुरक्षित और बजट फ्रेंडली विकल्प है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह मासिक धर्म के दौरान बार-बार पैड बदलने की झंझट को काफी हद तक कम कर देती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static