भारत में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा Bridge, एफिल टॉवर को भी छोड़ा पीछे (See Pics)

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 01:52 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मगर अब इसकी सुंदरता में चार-चांद लगाने के लिए में पूरी दुनिया का सबसे ऊंचे रेलवे पुल का आर्च बनकर पूरा हो गया है। इंद्रधनुष के आकार से तैयार इस ब्रिज का नाम "आर्क ब्रिज" (Arch Bridge) है। इसका निर्माण काल नवंबर 2017 से शुरु किया गया था। साथ ही अगले साल इस पर रेल चलने लगेगी। इसे बनाने में कुल 1250 करोड़ रुपए का खर्च हुआ है। यह चिनाव नदी के ऊपर बनाया गया है। 

नदी से करीब 350 मीटर ऊपर बना ब्रिज 

यब ब्रिज नदी से करीब 350 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यह रेलवे ब्रिज दोनों तरफ से 1315 मीटर के खंभों की ऊंचाई पर टिका है। ऐसे में यह सुंदर होने के साथ बेहद ही मजबूत है। माना जा रहा है कि यह 8 तीव्रता के भूकंप व तेज विस्फोट का भी सामना कर सकता है। साथ ही यह एफिल टॉवर से भी कहीं ऊंचा है। 

100 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलेगी ट्रेन

बात इस पुल पर ट्रेन चलने की करें तो इसपर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चल सकती है। खबरों की माने तो यह पुल करीब 120 साल तक एकदम अच्छे से काम करेगा। 

ऐसे पता चलेगी खराबी

इस ब्रिज को ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वॉर्निंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। साथ ही इसमें रोप-वे लिफ्ट की सुविधा व सेंसर भी लगाए जाएंगे। ऐसे में इससे आर्क ब्रिज में कोई खराबी होने पर तुरंत पता लगाया जा सकेगा।

Content Writer

neetu