गर्लफ्रैंड के साथ इवेंट में हाथों में हाथ डाले दिखे अरबाज खान

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 05:24 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है। वह कई बार गर्लफ्रैंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ स्पॉट हुए। कुछ दिन पहले उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर एक-साथ देखा गया।

हाल में ही अरबाज गर्लफ्रैंड जॉर्जिया के साथ एक इवेंट अटेंड करने पहुंचे, जहां दोनों हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए। दोनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे थे। इवेंट में सभी की निगाहे जॉर्जिया पर थी। जॉर्जिया ने ब्राउन कलर की ड्रैस पहनी थी, जिसमें वह काफी सैक्सी लग रही थी। ड्रैस के साथ उन्होंने हाई हील्स वियर की। इसी के साथ उन्होंने हाथ में सिल्वर क्लच कैरी किया था। दोनों ने कैमरे को देख पोज भी दिए।

बता दें कि अरबाज ने साल 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। शादी के 18 साल बाद उन्होंने मलाइका से तलाक ले लिया। कहा जा रहा है कि अरबाज जल्द ही जॉर्जिया से शादी कर सकते है। 

Content Writer

Priya dhir