दो गाड़ियों के बीच पिसने से बची अरबाज की गर्लफ्रेंड, लोग बोले- कार का ड्राइवर मलाइका का होगा

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 06:13 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान  की गर्लफ्रेंड मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चाओं में चल रही है। एक्ट्रेस अकसर अपने हाॅट लुक के चलते फैंस को  दीवाना बना ही देती है। हाल ही में वह बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दाे कारों के बीच फंसती दिखाई दे रही है। 


दरअसल एक्ट्रेस एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी सड़क पार करते समय वह कार से टकरा गई। देख सकते हैं  जॉर्जिया दो कारों के बीच में से निकल ही रही थी कि तभी ड्राइवर ने बैक गियर लगाकर गाड़ी पीछे कर दी।  जॉर्जिया ने तभी जोर से गाड़ी की डिग्गी पर हाथ मारा जिससे ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिया, अगर मौके रहते वह ऐसा ना करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 


इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अरबाज की गर्लफ्रेंड किस तरह घायल होते- होते बची। अब इस घटना के बाद लोगों की अलग- अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा-  'मलाइका का ड्राइवर कार चला रहा है।' इतना ही नहीं वह कार का दरवाजा खुद ना खोलने के चलते भी  ट्रोल हो रही हैं। 

जॉर्जिया एंड्रियानी मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। इसके साथ ही उन्हे फिटनेस फ्रीक के तौर पर भी जाना जाता है।  वह इन दिनों सलमान खान के भाई अरबाज खान को डेट करने के चलते ज्यादा चर्चा में चल रही हैं।  दोनों ने कभी भी मीडिया से अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और समय समय पर दोनों की शादी की खबरें भी आती रही हैं।

Content Writer

vasudha