Aishwarya Rai संग बेटी आराध्या को एयरपोर्ट पर देख भड़के यूजर्स, बोले- ''ये स्कूल कब जाती है?''

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 04:40 PM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन हमेशा साथ नजर आती हैं। चाहे पार्टी जाने हो या फिर देश से बाहर ही क्यों नहीं। अब हाल ही में ये मां-बेटी की जोड़ी को एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई एयरपोर्ट से आराध्या और ऐश कहीं रवाना होते नजर आए। दोनों काफी जल्दी में दिखे और पैपराजी को पोज नहीं दिया , लेकिन आराध्या ने कैमरे के लिए स्माइल जरुर किया। पिंक स्वेटशर्ट और ब्लू जींस पहने आराध्या काफी क्यूट लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस दौरान उन्होंने अपनी क्लासिक हेयरस्टाइल में ही बालों को बनाकर पिंक हेयरबैंड लगाया हुआ था। एक्ट्रेस के साथ-साथ उनकी बेटी आराध्या की भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। वो जहां जाती हैं फैंस की नजरें उनपर जम जाती हैं।

इस बार यूजर्स ने आराध्या को ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'पक गए यार दोनों को हमेशा ऐसे देखते देखते'।

वहीं कुछ यूजर्स ऐश पर सवाल दग दिए कि आराध्या आखिर स्कूल कब जाती है?

वहीं कुछ यूजर्स ने आराध्या ने हेयर स्टाइल पर चुटकी लेते हुए कहा, 'पार्ले जी वाला हेयरस्टाइल।'

बता दें कि पिछले दिनों हुए अंबानी फैमिली के NAMAAC  इवेंट में भी आराध्या और ऐश दो दिन एक साथ देख गए थे, जिसके बाद तो ये क्यास लगाए जा रहे थे कि पति अभिषेक से ऐश की अनबन चल रही है।

Content Editor

Charanjeet Kaur