अपूर्व अग्निहोत्री के घर आई खुशियां, अनुपमा फेम 'अद्वैत' ने किया Baby Girl का स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 02:47 PM (IST)

एक्टर शाहरुख खान और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म परदेस में राजीव की भूमिका के द्वारा लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री हाल ही में पापा बन गए हैं। एक्टर ने अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को यह खुशखबरी दी है। आपको बता दें कि कपल के घर 18 साल के बाद प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। दोनों के लिए यह पल बहुत ही खास है। अपूर्व ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है। 

फैंस को दिखाया बेटी का चेहरा 

एक्टर के द्वारा शेयर की गई वीडियो में उन्होंने फैंस को अपनी बेटी का चेहरा भी दिखाया है।  साथ ही कैप्शन लिखते हुए अपूर्व ने लिखा कि - 'और ऐसे  यह जन्मदिन मेरी जिंदगी का सबसे खास जन्मदिन बन गया क्योंकि भगवान ने हमें सबसे खास, अविश्वसनीय और अद्भूत और चमत्कारी उपहार के साथ आशीर्वाद दिया है। अत्यंत आभार और अपार खुशी के साथ शिल्पा और मैं अपनी प्यारी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री को आपसे परिचित करवाना चाहते हैं। कृप्या करके उन्हें अपने प्यार और आशीर्वाद से नहलाएं। ओम नम: शिवाय।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Apurva Agnihotri (@apurvaagnihotri02)

व्हाइट पिंक ड्रेस में नन्ही गुड़िया दिखी क्यूट 

इस वीडियो में शिल्पा अपनी बेटी को अपनी गोद में उठाए दिखाई दे रही हैं और अपूर्व प्यार से अपनी बेटी को देख रहे हैं। नन्ही परी ने व्हाइट और पिंक कलर की ड्रेस पहनी हैं जिसमें बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं न्यूली पेरेंट्स केजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करने के बाद कपल को फैंस और करीबियों से बधाईयां भी मिल रही हैं। 

18 साल बाद घर आई खुशियां  

गौरतलब है कि कपल ने 2004 में शादी की थी जिसके बाद साल 2022 में उनके घर नन्ही से परी ने जन्म लिया है। पेरेंट्स बनकर कपल काफी खुश है और खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। 

वहीं अगर बात वर्कफ्रंट की करें तो अपूर्व टीवी को पॉपुलर शो 'अनुपमा' में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने डॉ अद्वैत का किरदार निभाया था। लोगों को एक्टर का किरदार काफी पसंद भी आया था लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। 

Content Writer

palak