पिंपल्स के काले-जिद्दी निशान नहीं जाते तो यह पैक लगाएं, दाग-धब्बे भी जाएंगे Glow भी आएगा

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 12:00 PM (IST)

पिंपल्स, एक्ने या चोट लगने के बाद कई बार उसके दाग रह जाते हैं जो देखने में बहुत भद्दे लगते हैं। हालांकि लोग इसके लिए महंगी क्रीम्स का सहारा लेते हैं लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आज हम आपको घरेलू नुस्खा बताएंगे जिससे आपकी यह समस्या कुछ महीनों में ही गायब हो जाएंगे। अगर आपके चेहरे पर कोई भी पुराना दाग जैसे पिंपल्स-एक्ने के निशान, चोट व एक्सीडेंट के दाग है तो इसका इस्तेमाल जरूर करें। चलिए आपको बताते हैं पैक और स्क्रब बनाने का तरीका...

सामग्रीः

पके हुए पपीते
चीनी पाउडर - 1 चम्मच
कच्चा दूध - 1/2 चम्मच
चंदन पाउडर - 1 चम्मच
शहद - 1 चम्मच
एलोवेरा जेल
नारियल

बनाने का तरीका

सबसे पहले पपीते को चम्मच की मदद से आसानी से मैश कर लें। अब 1 चम्मच पपीते के पल्प में 1 चम्मच चीनी पाउडर मिलाएं। अब इसे कुछ देर रख दें ताकि वो सेट हो जाए

पैक बनाने का तरीका

इसके बाद बाकी पपीते के पल्प में कच्चा दूध, चंदन पाउडर, शहद मिलाएं। आप चंदन पाउडर की बजाए मुल्तानी मिट्टी भी ले सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

1. चेहरे को गुलाबजल या क्लीजिंग मिल्क से चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें।
2. इसके बाद गर्म पानी में तैलिया या कपड़ा भिगोकर चेहरे को दो बार 10 मिनट के लिए स्टीम दें।
3. इसके बाद एलोवेरा जेल से चेहरे की 3-4 मिनट मसाज करें।
4. इसके बाद चेहरे पपीता स्क्रब लगाएं और 3-4 मिनट मसाज करें। स्क्रबिंग के बाद चेहरे को साफ कर लें।
5. इसके बाद पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ताजे पानी से धो लें।
6. अब बर्फ के टुकड़े से चेहरे पर मसाज करें लेकिन अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां, ढीलापन हो तभी यह स्टेप करें।
7. इसके बाद एलोवेरा जेल व नारियल तेल मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।

कितनी बार करें इस्तेमाल?

स्क्रबिंग और पैक आप हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। इसके अलावा एलोवेरा जेल व नारियल तेल का नुस्खा रोजाना रात को सोने से पहले अप्लाई करें। इससे पुरानी दाग-धब्बे आसानी से निकल जाएगी।

Content Writer

Anjali Rajput