झाइयां होंगी दूर ,रोजाना 5 मिनट चेहरे पर लगाएं ये चीजें

punjabkesari.in Monday, Mar 26, 2018 - 02:54 PM (IST)

झाई (Jhaiya) की दवा : चेहरे पर एक तिल होने से उसकी खूबसूरती और बढ़ जाती हैं। मगर यदि पूरा चेहरे पर झाइयां या काले दागों से भर जाए तो व्यक्ति की चेहरे पर दाग लग जाता है। चेहरे की खूबसूरती को वापिस पाने और झाइयां हटाने करने के लिए लड़कियां और लड़के कई तरह के ब्यूटी क्रीम और स्किन ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। इसमें बहुत से पैसे और समय लग जाता है। मंहगे ट्रीटमेंट की जगह पर घरेलू चीजों को रोजाना 5 मिनट चेहरे पर लगा कर भी झाइयों की समस्या से हमेशा के लिए राहत पाइ जा सकती है। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जो झाइयों की समस्या से तुरंत राहत दिलाता है।

चेहरे की झाइयां (Chehre Ki Jhaiya) दूर करने के लिए खाये ये चीजें 

झाइयां हटाने के उपाय कच्ची मूली

झाइयों का इलाज करने के लिए कच्ची मूली बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी और फोनोलिक योगिक होते हैं जो झाइयों को दूर करने का काम करता है। पुरानी झाइयों का इलाज करने के लिए कच्ची मूली का रस रोज चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में झाइयां फीकी पड़नी शुरू हो जाएंगी।

झाइयां दूर करने के उपाय बटरमिल्क


बटरमिल्क में लैक्टिक एसिड होता है जो झाई का इलाज करने में मददगार होता है। इसके अलावा बटरमिल्क को चेहरे पर लगाने से पिंग्‍मटेशन की समस्या भी दूर होती है। रोजाना बटर मिल्क को 5 मिनट के लिए चेहर पर लगाएं और झाइयों की समस्या से राहत पाएं।

 

पुरानी झाइयों का इलाज नींबू का रस


नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है। जो चेहरे में पड़े भूरे रंग के धब्बों को साफ करने के साथ ही चेहरे के दाग धब्बे और झाइयां से भी राहत दिलाता है। नींबू के रस में उतना ही बटर मिल्क मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं।


झाइयों की दवा एलोवेरा 


सबसे पहले ताजा एलोवेरा की पत्तियां लें। अब इस पत्तियों से जेल निकाल लें। फिर इस जैल में नींबू का रस और बटरमिल्क डालकर एक मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर केवल 5 मिनट के लिए लगाएं। 


झाइयां हटाने के नुस्खे कच्चा पपीता


कच्चे पपीते को छिलके के समेत पीस कर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप चाहे को कच्चे पपीते को चेहरे पर रंगड भी सकते हैं। रोजाना 5 मिनट के लिए पपीता लगाने से झाइया कम होने लगेंगी।
 

चेहरे की झाइयों की दवा हल्दी


झाइयों को दूर करने के लिए हल्दी और पानी का एक पेस्ट बानएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना 5 मिनट हल्दी लगाने से झाइयां कम होनी शुरू हो जाएंगी।

झाइयों को जड़ से मिटाने के उपाय सेब

 


सेब या पपीते के पल्प को चेहरे पर 5 मिनट तक मलें। हफ्ते में 2-3 बार इसे मलने से झाइयों की समस्या दूर हो जाएगी।


 

Content Writer

Nisha thakur