नाभि में बदल-बदल कर लगाएं ये तेल, मिलेंगे कई फायदे

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 06:01 PM (IST)

बदलते मौसम में बड़ों से लेकर बच्चों तक सेहत और त्वचा संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए कई लोग दवाओं का सेवन करते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। वहीं, बिजी लाइफस्टाइल के चलते कई बार इन नुस्खों का इस्तेमाल करने का भी समय नहीं मिलता एेसे में आप नाभि पर अलग-अलग चीजें लगाकर भी इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते है। 

- ब्रांडी
हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ना है। पीरियड्स दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं दवाओं का सेवन करते है। इसकी बजाय नाभि पर ब्रांडी लगाएं। इससे दर्द से राहत मिलेगी। 

- अल्कोहल
मौसम बदलने पर खांसी-जुकाम होना आम बात है। इसके लिए नाभि पर अल्कोहल लगाएं। 

- नीम का तेल

चेहरे पर मौजूद छोटा-सा पिंपल खूबसूरती को कम कर देता है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए रोजाना नाभि पर नीम का तेल लगाएं। 

- बादाम का तेल

नाभि पर बादाम का तेल लगाने से स्किन ग्लोइंग होती है। एेसे में मंहगी क्रीम्स का इस्तेमाल करने की बजाय बादाम का तेल लगाएं। नाभि पर मक्खन लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है। 

- सरसों का तेल 
होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए नाभि पर सरसों का तेल लगाएं।


 

Punjab Kesari