इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं मूली का फेस पैक

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 12:05 PM (IST)

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट व फेस पैक इस्तेमाल करती हैं लेकिन कई बार उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है उल्टा स्किन पर गलत रिजल्ट देखने को मिलते हैं। चेहरे पर ग्लो के लिए आप घर पर बने मूली के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। मूली न केवल पेट के लिए बल्कि स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती हैं। मूली में विटामिन ए और सी पाए जाते है। वहीं मूली का रस प्राकृतिक ब्लीच का काम करता हैं। 


मूली के फापदेमंद 

- मूली में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते है जो कि स्किन को ग्लोइंग बनाए बन रखते हैं। 

- विटामिन ए त्वचा को पोषण देता है व स्वस्थ रखता हैं। 

- इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से एजिंग के लक्षणों को दूर करती हैं। 

 

- इससे चेहरे पर निखार आता है व ग्लो बढ़ता हैं। 

- यह चेहरे के दाग-धब्बों को तुरंत दूर कर चेहरे की रंगत को एक समान बनाता हैं। 

- त्वचा के रुखेपन को दूर कर उसे मॉइश्चराइज करने में मदद करता हैं। 

- यह स्किन पोर्स में जमी गदंगी को बाहर निकाल कर स्किन की को साफ करता हैं साथ ही पिपंल्स, झुर्रियां व फाइन लाइंस दूर होती हैं।


यूं बनाएं फेस पैक 

आधी मूली को छिल कर धो लें व ब्लेंडर में पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट मेें नींबू का रस, 4 से 5 बूंदे ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। इस पैक को चेहर पर लगा कर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे चेहरे पर इस्टैंट ग्लो आता हैं।  
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पेस्ट में नींबू न मिलाएं। चेहरे पर इसका असर देखने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 से 3 तीन बार यह पेक जरुर लगाएं।  

Content Writer

khushboo aggarwal