चेहरे पर तुरंत निखार पाने के लिए लगाएं घर का बना पैक

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2020 - 05:38 PM (IST)

ग्लोइंग और बेदाग स्किन पाने के लिए लड़कियां पार्लर में कई पैसे खर्च करती हैं लेकिन उसका असर कुछ ही समय तक रहता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे स्क्रब के बारे में बताएंगे, जो लंबे समय तक आपको जवां और खूबसूरत बनाए रखेगा। इतना ही नहीं, इस होममेड स्क्रब से आपको आपको ब्यूटी प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स, झाइयां, झुर्रियां, पिग्मटेंशन, आदि से भी छुटकारा मिल जाएगा।

 

चलिए आपको बताते हैं होममेड स्क्रब बनाने व लगाने का तरीका...

सामग्री:

वर्जिन नारियल तेल - 1 चम्मच
कॉफी पाउडर - 1 चम्मच

इस्तेमाल करने का तरीका

1. सबसे पहले नारियल तेल पिघला लें। अब इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
2. अब इससे चेहरे पर 10-15 मिनट स्क्रबिंग करें। ध्यान रखें कि मसाज हल्के हाथों व सर्कुलेशन मोशन में करें। इसे कुछ देर के लिए यूं ही छोड़ दें।
3. अब बचे हुए मिश्रण में थोड़ा-सा कॉफी पाउडर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे फैस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
4. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
5. आखिर में वर्जिन नारियल तेल से चेहरे की मसाज करके उसे यूं ही छोड़ दें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

नारियल तेल के अन्य फायदे

1. एक कॉटन पैड पर नारियल तेल लगाकर मेकअप रिमूव करें। इससे त्वचा में जमी गंदगी और बैक्टीरिया निकल जाएंगे।
2. हफ्ते में 2-3 बार अगर आप इस तेल को गुनगुना करके बालों की जड़ों में मसाज करें। इससे आपकोबालों की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 
3.  बदलते मौसम में भी आपकी त्वचा स्वस्थ रहे इसके लिए नहाने के बाद त्वचा पर नारियल तेल लगाएं।
4. फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदे प्राइमर के तौर पर लगाएं। इससे मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहेगा और स्किन भी ड्राई नहीं होगी।
5. नारियल तेल का इस्तेमाल आप फटी एड़ियों और होंठों को मुलायम बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

कॉफी पाउडर के अन्य फायदे

1. कॉफी को कंडीशनर में मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बाल मुलायम और चमकदार बन जाएंगे। 
2. कॉफी पाउडर, डॉर्क चॉकलेट और पानी को मिक्स करके आंखों के आस-पास 5-7 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे सूजन गायब हो जाएगी।
3. नारियल तेल, कॉफी पॉउडर और वैनिला एक्सट्रेक्ट को मिक्स करके पैरों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे रूखी और फटी एड़ियों की समस्या दूर होगी।

Content Writer

Anjali Rajput