हर कोई पूछेगा आपकी सुंदरता का राज, बस चेहरे पर लगाएं ये 2 फेसपैक

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 11:17 AM (IST)

चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए उसका खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। नहीं तो बढ़ते प्रदूषण, तेज धूप के संपर्क में आने से चेहरे की रंगत फीकी पड़ने के साथ स्किन से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में चेहरा डल, ड्राई व समय से पहले ही बूढ़ा नजर आने लगता है। चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए वैसे तो बाजार में बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स मिलते हैं। मगर ये अधिक महंगे होने के साथ कैमिकल्स से भरे होते हैं। ऐसे में स्किन पर साइड इफेक्ट होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्याओं से परेशान है तो इसके लिए आप सेब के छिलकों से फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं। जी हां, सुनने में शायद अजीब लगेगा। मगर अक्सर बहुत लोग सेब खाने के बाद इसके छिलकों को बेकार जानकर फेंक देते हैं। मगर असल में इससे तैयार पाउडर से तैयार फेसपैक लगाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होकर चेहरा साफ, निखरा व खिला-खिला नजर आता है। 

PunjabKesari

सबसे पहले जानते हैं सेब के छिलकों से पाउडर बनाने का तरीका-

- इसके लिए सेब के छिलकों को धोकर धूप में सुखा लें। 
- अच्छे से सुखे छिलकों को मिक्सी की मदद से पाउडर बना लें। 
- तैयार पाउडर को कंटेनर में भर कर स्टोर कर लें।

1. सेब का छिलका और नींबू का रस

 

सामग्री-

सेब का पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस- जरूरत अनुसाऱ
शहद- 1/2 चम्मच 

 

विधि-

- तीनों चीजों को एक कटोरी में मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 
- 10 मिनट या सूखने तक इसे लगा रहने दें। 
- बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। 
- हफ्ते में 2 बार इस फेसपैक को लगाएं। 

इससे लगाने से त्वचा पर जमा एकस्ट्रा ऑयल साफ होगा। बेजान, डार्क हुए स्किन को गहराई से पोषण मिलने से त्वचा की रंगत निखर कर सामने आएगी। दाग-धब्बे, पिंपल्स, डार्क सपोर्स, ब्लैक व व्हाइट हेड्स दूर होकर साफ, निखरी, मुलायम स्किन मिलेगी। 

2. सेब का छिलका और कच्चा दूध 

PunjabKesari

सामग्री-

सेब का पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
कच्चा दूध- 2 बड़े चम्मच

विधि-

- इसका फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में दोनों चीजों को मिलाएं। 
- तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाकर 15 मिनट कर छोड़ दें। 
- बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। 
- अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस फेसपैक को हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं। 

इस फेसपैक को लगाने से सूरज की तेज रोशनी से खराब हुई स्किन रिपेयर होगी। स्किन पोर्स पर जमा गंदगी को साफ होकर दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियों, डार्क सर्कल दूर होकर चेहरा ग्लोइंग, मुलायम, फ्रेश, खिला-खिला व जवां नजर आएगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static