सिर्फ 5 दिन फॉलो करें ये डाइट प्लान, वजन देख रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 10:26 AM (IST)

क्या आप भी अपने किसी दोस्त या फिर घर की शादी में परफेक्ट दिखना चाहती हैं? परफेक्ट दिखने के लिए आपके मेकओवर के साथ-साथ आपका वजन भी दम परफेक्ट होना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बतातें हैं कुछ ही दिनों में अपना वजन कम करने का आसान तरीका...

सेब

जैसा कि आप जानते हैं सेब खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। कुछ लोग रोजाना इसका सेवन करते हैं। शरीर में कई न्यूट्रीएंट्स की कमी पूरा करने के साथ-साथ सेब का सेवन आपका वजन भी कम करने में मदद करता है। जी हां, अगर आप भी चाहते हैं आपको वजन कुछ ही दिनों में कम हो जाए तो अपनी डाइट में आज ही सेब को शामिल करें।

सेब में पाए जाने वाले जरुरी तत्व...

-एक सेब में कुल मिलाकर 40 से 50 प्रतिशत कैलोरी पाई जाती है, जो आपका वजन बिल्कुल नहीं बढ़ने देती। 
-सेब में मौजूद फाइबर और विटामिन्स की मात्रा आपको काफी देर तक भूख महसूस नहीं होने देती। 
-सेब में सोडियम बहुत कम पाया जाता है, जिस वजह से इसका जितना मर्जी सेवन कर लें, आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
-नाश्ते में सेब का सेवन करने से सुबह के वक्त ही आपके शरीर को सभी पोष्क तत्व मिल जाते हैं, जिस वजह से आपको पूरे दिन में भूख कम महसूस होती है। 
-एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब आपको कैंसर, शुगर, अल्जाइमर और न जाने अन्य कई बीमारियों से बचाकर रखता है।

यूं शामिल करें सेब को अपनी डाइट में..

 

पहला दिन

नाश्ते में 1 सेब के साथ 1 गिलास दूध बिना चीनी के। उसके बाद दोपहर में लंच से पहले 1 सेब, लंच में केवल एक चपाती और एक सब्जी, कम ऑयल में बनी हुई। उसके बाद रात के वक्त भी आप 1 सेब के साथ 1 गिलास दूध लें।

दूसरा दिन

नाश्ते में 1 सेब के साथ सोया मिल्क। लंच में 1 सलाद का बाउल और 1 सेब। डिनर में 1 बाउल सूप और 1 सेब।

तीसरा दिन

-नाश्ते में 1 सेब लें, उसके साथ ब्राउन ब्रेड और एक उबला हुआ अंडा लें।
-लंच में आप 1 सेब, खीरा, 1 टमाटर और ऐवोकाडो को डाइट में शामिल करें।
-डिनर में आप फिर एक बाउल सूप या दाल का पानी पिएं, साथ में सेब खाना न भूलें।

चौथा दिन

नाश्ते में 1 सेब और ब्लू बेरीज की स्मूदी, लंच में सेब के साथ एक ग्रिल्ड सैंडविच, उसमें आप अपने मन मुताबिक हरी सब्जियां, टमाटर और प्याज ऐड कर सकते हैं। उसके बाद डिनर में  1 सेब के साथ चुकंदर का सलाद लें।

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट के लिए 1 सेब और 1 अंडा लें, लंच में ग्रिल्ड सैंडविच और डिनर में 1 सेब और ग्रिल्ड फिश शामिल करें।

इस पूरे सर्कल को पांच दिन खत्म होते ही फिर से शुरु कर दें। कुछ ही दिनों में आपका वजन कम हो जाएगा। साथ में 30 मिनट की सैर जरुर करें या फिर आप जो अपना वर्क आउट रुटीन फॉलो करते हैं। 

Content Writer

Harpreet