जानें, प्रेग्नेंसी में सेब खाने का सही समय और फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 11:50 AM (IST)

सेब एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी और पोष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। यह फैट फ्री, सोडियम फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री भी है जो छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव करने में मददगार है। प्रेग्नेंसी में डॉक्टर भी रोजाना एक सेब का सेवन करने की सलाह देते हैं। इस समय नियमित रूप से इसका सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को कई संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है।

 

प्रेग्नेंसी में सेब खाने का सही समय

सेब का सेवन रोजाना सुबह के समय करें क्योंकि यह फाइबर और पेक्टिन से भरपूर होता है। ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था में अनिद्रा, देर से सोने की आदत या पाचन क्रिया में गड़बड़ी की परेशानी होती है। अगर सुबह के समय सेब खाएंगे तो इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सेब खाने के फायदे 

सेब प्रेग्नेंसी को कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे को भी बहुत लाभ पहुंचाता है। जानें, इसके बेमिसाल फायदे। 

 

इम्यूनिटी बढ़ाए

विटामिन सी से भरपूर सेब का सेब करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे मां और बच्चे दोनों को कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है। जो भविष्य में भी बच्चे के सेहत को फायदा पहुंचाता है। 

 

एनर्जी बढ़ाने में मददगार

कार्बोहाड्रेट सेहत के लिए जरूरी तत्व है। सेब में यह भरपूर मात्रा पाया जाता है, इसे खाने से सारा दिन ऊर्जा मिलती है इसी कारण इसे पावर फूड भी कहा जाता है। जब भी आप थोड़ी कमजोरी महसूस करें तो सेब खाएं। 

अस्थमा से रोकथाम

अध्ययन के अनुसार, गर्भावस्था में सेब खाने से अस्थमा रोग से राहत मिलती है। इस रोग से बच्चे का भी बचाव रहता है। 

 

कब्ज और गैस से छुटकारा

प्रेग्नेंसी में कब्ज और गैस होना आम बात है। सेब के अघुलनशीन फाइबर इन परेशानियों से राहत दिलाने का काम करते हैं। इससे पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। 

 

फेफड़े रखे मजबूत

फेफडों के लिए भी सेब बहुत अच्छा है, यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे सांस संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। 

 

हड्डियां बनाए मजबूत

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करने की बहुत जरूरत है। सेब कैल्शियम का स्त्रोत है जिसे खाने से बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 

Content Writer

Priya verma